फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal slams Giriraj Singh over his Nathuram Godse saput of India remark

Kapil Sibal: 'आपको देश का 'सपूत' नहीं कह सकते..' गोडसे वाले बयान पर कपिल सिब्बल का गिरिराज सिंह पर पलटवार

Sat, 10 Jun 2023 05:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

गिरिराज सिंह ने एक दिन पहले नाथूराम गोडसे को भारत का 'सपूत' करार दिया और कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था, क्योंकि वह भारत में पैदा हुआ था।

विज्ञापन
Kapil Sibal slams Giriraj Singh over his Nathuram Godse saput of India remark
Kapil Sibal - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का 'सपूत' करार दिया है। इस पर पलटवार करते राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद कई लोग भाजपा नेता को देश का 'सपूत' नहीं कह सकते। 

विज्ञापन

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने क्या कहा था
गिरिराज सिंह ने एक दिन पहले नाथूराम गोडसे को भारत का 'सपूत' करार दिया और कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था, क्योंकि वह भारत में पैदा हुआ था। इस पर पलटवार करते हुए सिब्बल ने कहा, "गिरिराज सिंह: गोडसे भारत का सपूत है। हत्यारा, मुगलों के विपरीत भारत में पैदा हुआ। इस बयान से कई लोग आपको भारत का 'सपूत' नहीं कह सकते।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिब्बल को उम्मीद- पीएम और गृहमंत्री करेंगे बयान की निंदा
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, हत्यारों को उनके मूल से अलग नहीं किया जा सकता है। सिब्बल ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सिंह के इस बयान की निंदा करेंगे। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शहर में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा था कि जो लोग खुद को बाबर और औरंगजेब की संतान कहने में खुशी महसूस करते हैं, वे भारत माता के सच्चे बेटे नहीं हो सकते।

विज्ञापन

बाबर-औरंगजेब की तरह नहीं था गोडसे: गिरिराज सिंह
औरंगजेब पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गोडसे से संबंधित बयान दिया था। इसके बारे में जब सिंह की प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, यदि वह गांधी का हत्यारा था, तो वह (गोडसे) भी भारत का सपूत था। उनका जन्म भारत में हुआ था। वह बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था।

मोदी सरकार के नौ साल पर सिब्बल ने साधा निशाना
एक अन्य ट्वीट में सिब्बल ने बीते नौ वर्षों के कार्यकाल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। सिब्बल ने कहा, 2014-2023 को अच्छे के अलावा नफरत की संस्कृति, फर्जी समाचार, सांप्रदायिक राजनीतिक, शाही सरकार, राजनीति ड्रामेबाजी, आंकड़ों में हेराफेरी, संस्थागत नुकसान, पक्षपाती मीडिया, ट्रोलिंग, भ्रष्टचार के लिए याद किया जाएगा। 

मई 2022 में सिब्बल ने छोड़ दी थी कांग्रेस
संप्रग-1 और संप्रग-2 सरकारों के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय सदस्य के तौर पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' शुरू किया, जिसका उद्देश्य अन्याय से लड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed