फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal attacks Modi govt before General Election saying all posts decided by RSS

कपिल सिब्बल का हमला, संघ के आशीर्वाद के बिना मोदी सरकार में नहीं मिल सकता कोई पद

Wed, 20 Mar 2019 03:55 PM IST
Prabudhh Jain भाषा
भाषा Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 20 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sibal attacks Modi govt before General Election saying all posts decided by RSS
कपिल सिब्बल
‘वंशवाद की राजनीति’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर हमला किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री खुद ‘संघ परिवार’ से आते हैं और इनकी सरकार में आरएसएस के आशीर्वाद के बिना कोई पद नहीं मिल सकता। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को वंशवाद की राजनीति के बारे में बात करने के बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री क्या बात कर रहे हैं? आरएसएस के समर्थन के बिना भाजपा में कोई भी व्यक्ति सरकारी पद हासिल नहीं कर सकता। संघ परिवार इस दुनिया में सबसे बड़ा परिवार है। उनके आशीर्वाद के बिना देश में कोई सरकारी पद हासिल नहीं हो सकता चाहे वह प्रधानमंत्री, मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री या कोई भी पद हो। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी संसद, न्यायपालिका, मीडिया और सशस्त्र बलों समेत संस्थाओं का अपमान करने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed