फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kanwar Yatra: Attempt to spoil the atmosphere in Delhi, Pieces of glass scattered on path of Kanwar

Kanwar Yatra: दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश! कांवड़ियों के मार्ग पर फैलाए कांच के टुकड़े

Sun, 13 Jul 2025 02:04 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 13 Jul 2025 02:04 PM IST
सार

दिल्ली के कांवड़ियों ने 11-12 जुलाई को हरिद्वार के हर की पौड़ी जैसे पवित्र स्थानों से गंगा का जल उठाया है। वे आज अलग-अलग समय पर दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली के कई शिवालयों में 13 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को गंगा जल अर्पित किया जाएगा। लेकिन रविवार सुबह ही सूचना मिली कि  कांवड़ियों के आने वाले मार्ग पर कांच के टुकड़े फेंके गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। 
 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Attempt to spoil the atmosphere in Delhi, Pieces of glass scattered on path of Kanwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर एक साजिश के अंतर्गत माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। शाहदरा के इलाके में कांवड़ियों के लिए निर्धारित मार्ग पर एक किलोमीटर तक कांच के टुकड़े तोड़े गए हैं। इसकी जानकारी आते ही माहौल गर्म हो गया है। दिल्ली सरकार ने भरोसा जताया है कि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन


दिल्ली के कांवड़ियों ने 11-12 जुलाई को हरिद्वार के हर की पौड़ी जैसे पवित्र स्थानों से गंगा का जल उठाया है। वे आज अलग-अलग समय पर दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली के कई शिवालयों में 13 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को गंगा जल अर्पित किया जाएगा। लेकिन रविवार सुबह ही सूचना मिली कि  कांवड़ियों के आने वाले मार्ग पर कांच के टुकड़े फेंके गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। 
विज्ञापन


लेकिन दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी होते ही इस पूरे मार्ग की साफ-सफाई की गई। हर जगह पर सफाई कर्मचारियों को लगाकर कांच के टुकड़े हटाए गए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है जिससे इस घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने दिया भरोसा
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने यह मामला सामने आते ही इस पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा है कि कांवड़ियों को दिल्ली में हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी और उनके मार्ग में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने कांवड़ियों के लिए विशेष सुरक्षित मार्ग बनाया है जिस पर कोई अवरोध नहीं आने दिया जाएगा। 


374 कांवड़ शिविर भी बने
कांवड़ियों के आराम करने हेतु दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड संख्या में कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड 374 कांवड़ शिविर बनाए गए हैं। पिछले वर्ष यह संख्या सौ से कुछ ही ज्यादा थी। लेकिन इस बार दिल्ली सरकार ने हर कांवड़ शिविर को मुफ्त बिजली के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed