कंगना का जया पर पलटवार- मेरी जगह आपकी बेटी और सुशांत की जगह आपका बेटा होता तो भी यही कहतीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन ने मंगलवार को कहा कि फिल्म उद्योग को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने लोकसभा में भाजपा सांसद रवि किशन पर हमला बोला और कहा कि दुख की बात है कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अब इस मामले पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने वरिष्ठ कलाकार से कहा कि हमारे प्रति भी थोड़ी करुणा दिखाइए।
कंगना रणौत ने ट्वीट कर कहा, 'जया जी क्या आप तब भी यही कहती अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा जाता, नशा कराया जाता या उसके साथ छेड़छाड़ की जाती। क्या आप तब भी यही बात कहती अगर अभिषेक लगातार परेशान किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटका हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी करुणा दिखाइए।'
Jaya ji would you say the same thing if in my place it was your daughter Shweta beaten, drugged and molested as a teenage, would you say the same thing if Abhieshek complained about bullying and harassment constantly and found hanging one day? Show compassion for us also 🙏 https://t.co/gazngMu2bA
विज्ञापन विज्ञापन— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 15, 2020
बॉलीवुड को बदनाम करने की हो रही साजिश
जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा, 'फिल्म उद्योग रोजाना पांच लाख लोगों को सीधा रोजगार देता है। मनोरंजन उद्योग के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काया जा रहा है। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले लोगों ने इसे गटर कहा है। मैं इससे पूरी तरह से असहमत हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहेगी। सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग खराब हैं आप पूरे उद्योग की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं उन्होंने इसके खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है।'
ये भी पढ़ें- जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं...जया बच्चन के आरोपों ने रवि किशन को चौंकाया
उद्योग में हर कोई नहीं करता ड्रग्स का सेवन
भाजपा सांसद रवि किशन ने जया बच्चन को जवाब देते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद थी कि जया जी मेरी बात का समर्थन करेंगी। उद्योग में हर कोई ड्रग्स का सेवन नहीं करता है लेकिन जो लोग करते हैं वे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योग को खत्म करने की योजना का हिस्सा हैं। जब जया जी और मैं शामिल हुए तो स्थिति ऐसी नहीं थी, लेकिन अब हमें उद्योग की रक्षा करने की आवश्यकता है।'