{"_id":"5f55c89dc6570722e866047b","slug":"kangana-ranaut-gets-y-category-security-from-ministry-of-home-affairs-sanjay-raut-mumbai-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, ट्वीट करके गृहमंत्री अमित शाह को दिया धन्यवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कंगना रनौत को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, ट्वीट करके गृहमंत्री अमित शाह को दिया धन्यवाद
Mon, 07 Sep 2020 09:07 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षी दी गई है। इसपर उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा। अभिनेत्री ने कहा कि शाह चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा। एक अधिकारी ने बताया कि कंगना बॉलीवुड की पहली ऐसी हस्ती हैं जिनकी सुरक्षा सीआरपीएफ के एलीट कमांडो करेंगे।
विज्ञापन
अभिनेत्री ने ट्विटर पर कहा, 'ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।'
विज्ञापन
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना शुरुआत से ही मुखर हैं। उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। अपने बयानों के चलते वे न केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के निशाने पर आ गई हैं बल्कि कई राजनीतिक पार्टियां भी उनपर निशाना साध रही हैं।
विज्ञापन
इसी बीच संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी थी। इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा था कि वे नौ सितंबर को मुंबई आ रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।
यह भी पढ़ें- कंगना की संजय राउत से पंगेबाजी से पिता अमरदीप नाराज, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में कंगना को 'मेंटल वूमेन' बताया है। 'सामना' में लिखा गया है कि 'आने वाले मानसून सत्र में विपक्ष को भी आउटसाइडर के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।' शिवसेना ने कहा कि 'यह बिल्कुल भी बरदाश्त के बाहर है कि एक आउटसाइडर, जिसने मुंबई में आकर सब कुछ हासिल किया वो मुंबई का अपमान कर रही है और गलत बातें बोल रही है। इसकी आलोचना होनी चाहिए।'
शिवसेना ने कहा कि 'मेंटल वूमन' ने मुंबई और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। ऐसे में उन्हें महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। इस बारे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहले ही बयान दे दिया है। इसका पालन कराया जाएगा। विपक्ष को अनिल देशमुख पर भरोसा दिखाना चाहिए।'