फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kangana Ranaut Tweet On Gandhi Jayanti Sparks Controversy Congress Slam Details in Hindi

Kangana Ranaut: फिर फिसली कंगना की जुबान; अब गांधी जयंती पर किए गए पोस्ट पर विवाद, कहा- देश के पिता नहीं...

Thu, 03 Oct 2024 07:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Oct 2024 07:49 AM IST
सार

सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा सांसद कंगना ने यह भद्दा कटाक्ष किया। गोडसे के उपासक बापू और शास्त्री में भेद करते हैं। क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की नए गोडसे भक्त को दिल से माफ करेंगे? राष्ट्रपिता हैं, सपूत हैं, शहीद हैं। सभी का सम्मान होना चाहिए।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Tweet On Gandhi Jayanti Sparks Controversy Congress Slam Details in Hindi
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

विस्तार

अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच उन्होंने बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया। इससे पहले वे किसानों के आंदोलन और वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों पर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचना झेल चुकी हैं।

विज्ञापन


कंगना ने क्या कहा?
इस बार कंगना रनौत ने शास्त्री को उनकी 120 वीं जयंती पर एक पोस्ट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जिससे वह कई लोगों के निशाने पर आ गईं। कांग्रेस समेत उनकी अपनी पार्टी के कुछ नेता भी उन्हें नसीहत देने लगे। उनका दावा है कि कंगना के पोस्ट से ऐसा महसूस हुआ कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कद को कम आंक रही हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत के ये लाल।' एक अन्य पोस्ट में अभिनेत्री ने देश में स्वच्छता पर गांधीजी की विरासत को आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।
विज्ञापन




कांग्रेस ने किया पलटवार
इसे लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने गांधी पर भद्दे कटाक्ष के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद को जमकर घेरा। श्रीनेत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा सांसद कंगना ने यह भद्दा कटाक्ष किया। गोडसे के उपासक बापू और शास्त्री में भेद करते हैं। क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की नए गोडसे भक्त को दिल से माफ करेंगे? राष्ट्रपिता हैं, सपूत हैं, शहीद हैं। सभी का सम्मान होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने भी सुनाई खरी-खरी
पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने भी कंगना पर निशाना साधा। कालिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, 'मैं गांधी जी की 155वीं जयंती पर कंगना रनौत की टिप्पणी की निंदा करता हूं। अपने छोटे से राजनीतिक जीवन में उन्हें विवादित बयान देने की आदत पड़ गई है। राजनीति उनका क्षेत्र नहीं है। राजनीति एक गंभीर मामला है। बोलने से पहले सोचना चाहिए। उनकी विवादास्पद टिप्पणी पार्टी के लिए परेशानी का कारण बनती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed