फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamar joins Hizbul or not police is waiting for confirmation

कमर हिजबुल में शामिल हुआ या नहीं पुलिस कर रही है पुष्टि का इंतजार 

Wed, 11 Apr 2018 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Updated Wed, 11 Apr 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
Kamar joins Hizbul or not police is waiting for confirmation
कमर (सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर)
असम पुलिस को राज्य के युवक कमर उज जमां के आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल होने के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस की पुष्टि का इंतजार है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


असम के पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कमर हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ है या नहीं। इसकी पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है। सहाय ने बताया कि यह तो तय है कि कमर बीते साल जुलाई से ही लापता है। राज्य पुलिस की विशेष शाखा इस मामले की जांच कर रही है और वह इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संपर्क में है।
विज्ञापन


बता दें कि होजाई जिले के जमुनामुख गांव के युवक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। तस्वीर पर लगे कैप्शन से पता चलता है कि हाथों में एके-47 के साथ युवक हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य है। युवक की मां ने फोटो से अपने बेटे को पहचान लिया था। मां ने कहा था कि यदि बेटा देशद्रोही है तो सरकार को उसे गोली मार देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed