{"_id":"63cd6c50a1a30859136621e0","slug":"kamal-nath-new-team-105-general-secretary-50-vice-president-veteran-leaders-in-political-affairs-committee-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ की नई टीम: 105 महासचिव-50 उपाध्यक्ष बने, पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में सभी दिग्गज नेताओं को मिली जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमलनाथ की नई टीम: 105 महासचिव-50 उपाध्यक्ष बने, पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में सभी दिग्गज नेताओं को मिली जगह
Sun, 22 Jan 2023 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:33 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के नगर और ग्रामीण के अध्यक्ष पर कोई फैसला नहीं हुआ है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बागडी और ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव को बनाया गया है।
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी नई टीम की घोषणा रविवार रात को की। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की इस टीम में 50 उपाध्यक्ष,105 महासचिव बनाए गए हैं। सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा भी की गई। 10 जिलों के अध्यक्ष बदले गए है। इनमें राजधानी भोपाल के नगर और ग्रामीण के अध्यक्ष पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बागडी और ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव को बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस की टीम में एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को फिर प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल की फिर से प्रदेश की टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने मध्यप्रदेश की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का भी गठन किया हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके बेटे छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
21 सदस्यों वाली इस कमेटी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा, सांसद विवेक तंखा के अलावा बाला बच्चन, जीतू पटवारी, सुरेंद्र चौधरी, रामनिवास रावत,नर्मदा प्रसाद प्रजापति, आरिफ अकील, कमलेश्वर पटेल, महेंद्र जोशी, रामेश्वर नीखरा और राजमणि पटेल को शामिल किया गया है।