{"_id":"59e7419b4f1c1b8d698b66a9","slug":"kamal-hasan-apologising-for-supporting-pm-modi-wrong-move-of-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी गलत फैसला था, PM मोदी स्वीकार करें: कमल हासन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी गलत फैसला था, PM मोदी स्वीकार करें: कमल हासन
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 18 Oct 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर खुला समर्थन देने वाले एक्टर कमल हासन ने इस फैसले को गलत बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'मैं नोटबंदी को समर्थन देने पर माफी चाहते हैं लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सैल्यूट करना चाहूंगा अगर वह यह स्वीकार कर लें कि नोटबंदी एक गलत फैसला था।'
विज्ञापन
पढ़ें- जेटली ने GST-नोटबंदी को बताया साहसिक कदम, कहा- गुजरात के नतीजे सब साफ कर देंगे
विज्ञापन
तमिल मैगजीन विकटन में कमल हासन ने कहा कि 'अपनी गलती को मानने वाला और उनमें सुधार करने वाला ही महान नेता होता है जैसे महात्मा गांधी थे। मेरे कई दोस्तों ने मुझे समझाया कि सरकार का यह फैसला अच्छा था, लेकिन बिना तैयारी के इसे लागू किया गया।'
बता दें कि हासन ने ट्वीट कर नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने नवंबर में ट्वीट किया 'सैल्यूट मिस्टर मोदी, इस कदम की सभी को सराहना करनी चाहिए। खासतौर पर टैक्स भरने वालों को।'