फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamal Haasan said- can win 234 seats in assembly, will contest in local body polls in tamil nadu

कमल हासन का ऐलान- जीत सकते हैं विधानसभा की 234 सीटें, अभी लड़ेंगे पंचायत चुनाव

Tue, 24 Apr 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Tue, 24 Apr 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan said- can win 234 seats in assembly, will contest in local body polls in tamil nadu
कमल हासन
दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत और बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता कमल हासन ने रूपहले पर्दे से इतर असल जिंदगी में सबसे सामने एक्टिंग की। कुछ समय पहले मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी शुरू करने वाले हासन ने चेन्नई में पार्टी दफ्तर में आयोजित एक नकली ग्राम सभा बैठक में, उन्होंने एक ग्रामीण की भूमिका निभाई और गांव निकायों के महत्व पर रौशनी डाली। 
विज्ञापन


इस बैठक में कमल हासन ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) तमिलनाडु में होने वाले आगामी स्थानीय पंचायत चुनावों में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंचायत चुनावों में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। हासन ने कहा, "हम नया तमिलनाडु बनाने जा रहे हैं और ये उसकी शुरुआत है।" 
विज्ञापन

 
संविधान में 73वें और 74वें संशोधन के तहत पंचायतों और नगर पालिकाओं को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित इस समारोह में तमिलनाडु के कई गांवों के 50 लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हासन ने गांवों के बीच आपसी संबंधों पर जोर देते हुए कहा, "तमिलनाडु में 12524 गांव हैं। हम में से ज्यादातर लोग गांव से हैं। हमारा संबंध हर किसी के साथ है।" 

हासन ने कहा, "स्वार्थी राजनीति के कारण ग्राम सभा को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। गांव की आबादी के आधार पर प्रत्येक ग्राम सभा को 1 करोड़ रुपये और 5 करोड़ रुपये के बीच मिलता है। कल्पना कीजिए कि तमिलनाडु के सभी गांवों में कितना धन मौजूद है।" उन्होंने कहा कि इस धन के जांच की जिम्मेदारी ग्राम सभा की है कि इन फंडों का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जाता है या नहीं। 

हासन पहले ही कह चुके हैं कि 2021 में विधानसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी चुनाव लड़ेंगी। आज एक बार फिर उन्होंने गांव केंद्रित अपने दृष्टिकोण को दोहराया। 


उन्होंने कहा कि संविधान की अनुच्छेद 243 (जिसमें ग्राम सभा की शक्तियों की सूची दी गई है) का आह्वान करके, हम 234 (तमिलनाडु में विधानसभा सीटों की संख्या) जीत सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed