{"_id":"5e7497298ebc3e7686484ed2","slug":"kalyan-man-tested-positive-attended-wedding-came-in-contact-with-over-1000-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से संक्रमित शख्स अमेरिका से लौटा, शादी समारोह में 1,000 लोगों के संपर्क में आया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से संक्रमित शख्स अमेरिका से लौटा, शादी समारोह में 1,000 लोगों के संपर्क में आया
Fri, 20 Mar 2020 03:48 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं तो दूसरी तरफ से कुछ कोरोना पॉजिटीव अपनी पहचान छिपाकर सार्वजनिक समारोह में भागीदारी ले रहे हैं। एक ऐसा ही चौकाने वाला वाकया सामने आया है। महाराष्ट्र के कल्याण का एक शख्स अमेरिका से 6 मार्च को लौटा था। ये शख्स कोरोना से संक्रमित है और ऐसा माना जा रहा है कि एक शादी समारोह में के दौरान 1000 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आया है।
विज्ञापन
कल्याण और डोंबिवली नगर पालिका ने एक स्पेशल टीम बनाई है जो शख्स से संपर्क में आए लोगों को जानकारी इकट्ठी कर रही है। हालांकि अभी तक किसी में कोरोना के लक्षण नहीं देखे गए हैं। 6 मार्च को ये शख्स अमेरिका से लौटा था और उसी दिन ट्रेन पकड़कर सोलापुर के लिए रवाना हो गया था। हालांकि उस ट्रेन के सभी यात्रियों की जानकारी जुटा ली गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने पुणे पुलिस को पुणे स्टेशन पर उस ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों का पता लगाने के निर्देश दे दिए हैं। मार्च 9 को उस शख्स को कोरोना के लक्षण दिखने लगे, शख्स की पत्नी और बेटी भी कोरोना से संक्रमित हैं।
विज्ञापन
मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में उस शख्स का इलाज चल रहा है। केडीएमसी के स्टाफ प्रमुख राजू लावनगरे ने पत्र जारी कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शादी में उस शामिल हुए लोगों का पता लगाया जाए। 10 स्पेशल टीम इस काम में जुटी है। हर टीम में 5 लोग हैं। सोलापुर के जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है और सभी लोगों के टेस्ट किए जाएंगे।