फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kalyan girl kidnapping murder case Main accused brought to Thane from Buldhana news in hindi

नाबालिग लड़की का अपहरण-हत्या मामला: मुख्य आरोपी को दो जनवरी तक की पुलिस हिरासत; आज ही बुलढाणा से लाया गया ठाणे

Thu, 26 Dec 2024 12:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Dec 2024 12:40 PM IST
सार

पुलिस अब तक आरोपियों के रिश्तेदारों और मित्रों समेत 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं पाया। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि वे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अगर रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो इस मामले में अन्य कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी।

विज्ञापन
Kalyan girl kidnapping murder case Main accused brought to Thane from Buldhana news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में एक 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को बुलढाणा से गिरफ्तार कर गुरुवार सुबह ठाणे लेकर आई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विशाल गवली के अलावा, उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि विशाल गवली को बुधवार को बुलढाणा के शेगांव से गिरफ्तार किया गया था। उसे गुरुवार की सुबह ठाणे लाया गया। उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे ठाणे शहर में पुलिस हवालात में रखा गया था। बाद में उसे कल्याण की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को नाबालिग लड़की को उसके घर के बाहर से अपहरण किया गया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भिवंडी के पास बापगांव में एक कब्रिस्तान की दीवार के पास शव मिला। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पहचान छिपाने की कर रहा था कोशिश
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने विशाल को तब पकड़ा जब वह अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी बनवाकर एक सैलून से बाहर निकला। बुलढाणा में उसकी मेडिकल जांच कराई गई और फिर उसे ठाणे लाया गया। पुलिस अब तक आरोपियों के रिश्तेदारों और मित्रों समेत 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं पाया। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि वे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अगर रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो इस मामले में अन्य कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। मुख्य आरोपी विशाल गवली की पत्नी साक्षी को बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लापता होने के बाद कई घंटों तक लड़की को ढूंढने के बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। शव मिलने के बाद इस मामले में बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) को जोड़ा गया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed