{"_id":"667934cb364d9d2719058444","slug":"kallakurichi-hooch-tragedy-tn-bjp-delegation-meets-guv-seeks-cbi-probe-aiadmk-holds-protest-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु शराब कांड: राज्यपाल से मिलकर भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग, अन्नाद्रमुक ने स्टालिन सरकार को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु शराब कांड: राज्यपाल से मिलकर भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग, अन्नाद्रमुक ने स्टालिन सरकार को घेरा
Mon, 24 Jun 2024 02:27 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:27 PM IST
सार
Kallakurichi Hooch Tragedy: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में हुए शराब कांड को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। आज भाजपा ने राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात की और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। जबकि अन्नाद्रमुक ने कल्लाकुरिची में सत्ताधारी दल डीएमके के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
शराब कांड- भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल्लाकुरिची शराब कांड में अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 156 से ज्यादा लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पूरे मामले को लेकर सत्ताधारी दल डीएमके के खिलाफ विपक्षी दलों को प्रदर्शन लगातार जारी है। इस कड़ी में तमिलनाडु भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात की। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
अन्नामलाई का दावा शराब कांड में 60 लोगों की मौत
वहीं इस मामले पर सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में अन्नामलाई ने दावा किया कि इस त्रासदी में 60 लोगों की मौत हो चुकी है। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को उनके कैबिनेट से इस त्रासदी के जिम्मेदार निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री एस. मुथुसामी को निकालने का निर्देश दें। उन्होंने सत्ताधारी द्रमुक पर पिछले तीन सालों में गांजा और अवैध अरक की बढ़ती उपलब्धता के मुद्दे को लेकर चिंतित नहीं होने का आरोप लगाया जिससे संदेह पैदा हुआ है।
कल्लाकुरिची शराब कांड मामले में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल में राज्य भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदराजन शामिल रहीं।
कल्लाकुरिची में अन्नाद्रमुक ने किया प्रर्दशन
इस शराब कांड को लेकर अन्नाद्रमुक ने कल्लाकुरिची जिले में सत्ताधारी दल डीएमके के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता तमिलनाडु विपक्षी दल के नेता और एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने किया। कल्लाकुरिची जिले के सलेम मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान पलानीस्वामी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जो दवा मांगी थी, वह स्वास्थ्य मंत्री की तरफ बताई गई दवा से अलग है।
पलानीस्वामी ने सीएम स्टालिन से मांगा इस्तीफा
अन्नाद्रमुक महासचिव ई. पलानीस्वामी ने कहा, कि इस मामले में अब तक 861 मामले दर्ज किए गए हैं, अवैध शराब बेचने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 4657 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। अगर यह घटना नहीं हुई होती, तो बड़ी संख्या में पीड़ित इसे पीकर मर जाते। वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सीएम स्टालिन से इस्तीफे की मांग की और कहा की इस शराब कांड के पीछे डीएमके के लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि कल मैं और हमारे सभी विधायक राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात कर मामले में एक याचिका सौंपेंगे।

தமிழகம் முழுவதும் கடந்த மூன்று ஆண்டுகளில் பெருகியிருக்கும் கஞ்சா, கள்ளச்சாராயம் உள்ளிட்ட போதைப்பொருள்கள் புழக்கத்தை, திமுக அரசு கண்டும் காணாமல் இருப்பது பெரும் சந்தேகத்தை ஏற்படுத்தியிருக்கிறது.
विज्ञापन विज्ञापन
திமுக அரசின் இந்த அஜாக்கிரதையால், கள்ளக்குறிச்சியில் 60 உயிர்களை,… pic.twitter.com/QJgGfknGaD— K.Annamalai (@annamalai_k) June 24, 2024