फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kallakurichi hooch tragedy chief minister mk stalin state government tamilnadu news in hindi

Tamil Nadu: जहरीली शराब पीने से अब तक 57 की मौत, माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

Mon, 24 Jun 2024 11:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 24 Jun 2024 11:15 AM IST
सार

सीएम स्टालिन ने आगे कहा कि नाबालिग के 18 साल होते ही वह ब्याज समेत इस पैसे को निकाल सकता है। जिन बच्चों ने माता-पिता में से एक को खो दिया, उनके नाम पर तीन लाख रुपये डिपॉजिट के तौर पर जमा किया जाएगा।

विज्ञापन
Kallakurichi hooch tragedy chief minister mk stalin state government tamilnadu news in hindi
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 57 हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। करीब 156 लोगों का विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज जारी है। कल्लाकुरिची मेडिकल अस्पताल में 110 लोगों का इलाज चल रहा है। 12 लोगों को पुडुचेरी में भर्ती कराया गया, जबकि 20 लोगों का सलेम और चार का विल्लुपुरम सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के बच्चों का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। 
विज्ञापन


जहरीली शराब पीकर बीमार पड़ने वालों में पांच पुरुष और दो महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अबतक, कल्लाकुरुची सरकारी अस्पताल में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। सलेम के मोहन कुमारमंगलम सरकारी अस्पताल में 18 और विल्लुपुरम सरकारी अस्पताल में चार लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार उठाएगी बच्चों का खर्च 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वालों के बच्चों की शिक्षा और छात्रावास का खर्च उठाएगी। जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, उन्हें सरकार 18 साल की उम्र तक पांच हजार रुपये मासिक सहायता प्रदान करेगी। बच्चों के नाम पर पांच लाख रुपये तुरंत डिपॉजिट के तौर पर जमा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम स्टालिन ने आगे कहा कि नाबालिग के 18 साल होते ही वह ब्याज समेत इस पैसे को निकाल सकता है। जिन बच्चों ने माता-पिता में से एक को खो दिए, उनके नाम पर तीन लाख रुपये डिपॉजिट के तौर पर जमा किया जाएगा। इसके साथ ही सभी कल्याणकारी परियोजनाओं में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। 


वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया गया है। एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना और कई पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है। रजत चतुर्वेदी को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed