फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kallakurichi hooch tragedy: AIADMK legislators suspended for rest of the Assembly session

कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड: तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, AIADMK विधायकों को पूरे सत्र से किया गया निलंबित

Wed, 26 Jun 2024 11:14 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 26 Jun 2024 11:14 AM IST
सार

तमिलनाडु विधानसभा से विपक्षी एआईएडीएमके विधायकों को कल्लाकुरिची शराब त्रासदी मामले पर हंगामा करने के कारण शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Kallakurichi hooch tragedy: AIADMK legislators suspended for rest of the Assembly session
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान एआईएडीएमके के सदस्यों ने कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड के मुद्दे को लेकर सवाल किए थे। इसके कारण पहले इन सदस्यों को एक दिन के लिए निलंबित किया गया था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर हंगामे की स्थिति उत्पन्न होने के कारण उनको विधानसभा के पूरे सत्र से ही निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


तमिलनाडु में कुछ दिन पहले कल्लाकुरिची में हुई जहरीली अवैध शराब त्रासदी में मंगलवार तक 58 लोगों की जान गई थी। वहीं कई लोग अभी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में ठनी हुई है। विपक्ष लगातार सत्तारूढ़ पार्टी को इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। विपक्ष पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी एआईएडीएमके के विधायकों ने मंगलवार को इस मुद्दे को प्रश्नकाल सत्र में उठाने की कोशिश की। सत्र में इसको लेकर जमकर नारेबाजी भी हुई। जिसके बाद एआईएडीएमके के विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दे दिया गया। इसके बाद उन्हें प्रस्ताव पारित करके एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को फिर इसी बात को लेकर हंगामा होने पर विपक्ष के नेता एडप्पादी पलानीस्वामी और अन्य एआईएडीएमके के विधायकों को पूरे विधानसभा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु ने विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने वाले एआईएडीएमके के विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। विधायकों ने प्रश्नोत्तर सत्र स्थगित करने की मांग की थी और कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर नारे लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे इस तरह की सुनियोजित गतिविधियों में लिप्त हैं। उनका कहना है कि वह उनकी पार्टी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को "40/40" जीतते हुए बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। दरसअल हाल ही में हुए चुनावों में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों और पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर उनकी पार्टी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed