फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kalaburagi Contractor death Case Updates Priyank Kharge close aide and others booked Karnataka Police

Karnataka Police: कलबुर्गी ठेकेदार मौत मामले में प्रियांक खरगे के करीबी समेत 6 लोगों पर केस दर्ज, जानिए अपडेट

Sun, 29 Dec 2024 05:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 29 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

कर्नाटक पुलिस ने प्रियांक खरगे के करीबी समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह मामला कलबुर्गी में ठेकेदार की मौत से जुड़ा है। कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक के करीबी पर मामला दर्ज होने के कारण यह केस हाईप्रोफाइल बन गया है।

विज्ञापन
Kalaburagi Contractor death Case Updates Priyank Kharge close aide and others booked Karnataka Police
कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के कलबुर्गी में पुलिस ने मंत्री प्रियांक खरगे के करीबी सहयोगी राजू कपनूर और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला सिविल ठेकेदार सचिन पंचाल की मौत से जुड़ी है। पंचाल ने सुसाइड नोट में उल्लेख किया था कि कांग्रेस नेताओं ने मट्टीमाडु, अंडोला मठ के सिद्धलिंग स्वामी, भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ और चंदू पाटिल की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन


मंत्री ईश्वर खांडरे पंचाल के आवास पर गए
खबरों के मुताबिक बीदर में रहने वाले ठेकेदार पंचाल ने गुरुवार को कथित तौर पर एक ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में कपनूर और उनके सहयोगियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामला सुर्खियों में आने के बाद बीदर जिले के प्रभारी मंत्री ईश्वर खांडरे पंचाल के आवास पर गए। ईश्वर सिद्धरमैया सरकार में वन विभाग संभालते हैं।
विज्ञापन


10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान
रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों और मंत्री के पहुंचने पर पंचाल को खोने से आक्रोशित परिजनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने उन लोगों को सचिन पंचाल की मौत का जिम्मेदार बताया और उन्हें वहां से जाने को कहा। इस पर मंत्री खांडरे ने उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मौत के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचाल के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जीआरपी कर रही है जांच, सीआईडी को भी सौंप सकते हैं मामला
मंत्री ने कहा कि परिजनों ने पुलिस के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। फिलहाल राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार मामले को सीआईडी को सौंपने पर भी विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed