{"_id":"58b6fdc04f1c1b965e8323a6","slug":"kailash-vijayvargiya-says-kolkata-police-is-planning-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल तस्करी मामला: विजयवर्गीय बोले कोलकाता पुलिस रच रही है साजिश ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाल तस्करी मामला: विजयवर्गीय बोले कोलकाता पुलिस रच रही है साजिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कैलाश कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में बाल तस्करी मामले में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपा गांगुली का नाम सामने आने पर भाजपा ने गहरी नाराजगी जताई है। पार्टी ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। खुद विजयवर्गीय ने कोलकाता पुलिस पर साजिश रचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में राज्य की पुलिस ने एक शिशु गृह की संचालक चंदना चक्रवर्ती और भाजपा की महिला मोर्चा की प्रभारी जूही चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल सीमा से सटे इस शिशु गृह से 17 बच्चों की तस्करी का दावा किया जा रहा है। मामले ने तब तूल पकड़ा जब संचालक चंदना ने इस मामले में जूही के अलावा विजयवर्गीय और गांगुली का नाम लिया।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि कोलकाता पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोलकता पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि कोलकाता पुलिस में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो चुका है। यही कारण है कि राज्य में पार्टी के कई नेता लगातार पुलिस के निशाने पर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता सिद्घार्थनाथ सिंह ने भी आरोप लगाया कि ममता सरकार राजनीतिक विद्वेष के कारण अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही हैं। आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिंह ने कहा कि जांच में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मगर इस मामले में सिर्फ राजनीति ही हो रही है।