तृणमूल सांसद की पत्नी के पास से सोना बरामद मामले में विजयवर्गीय ने की सीबीआई जांच की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बीच छिड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विजयवर्गीय ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
भाजपा महासचिव ने कहा, 'जब कस्टम अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका, विधान नगर के कमिश्नर एयरपोर्ट पहुंचे, कस्टम अधिकारियों को धमकाया और उनका पूरा लगेज बिना किसी जांच के ले गए। हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।
BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya: When custom officials stopped Abhishek Banerjee's wife at Kolkata airport, Vidhan Nagar Commissioner came to the airport, threatened the custom officials&entire luggage was taken without checking.We demand a CBI inquiry in this incident pic.twitter.com/ZHasnymBQQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 24, 2019
गौरतलब है कि बीती 15-16 मार्च को ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता एयरपोर्ट पर 2 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। इस सोने की बरामदगी के बाद कस्टम विभाग के कुछ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी, लेकिन बाद में कोलकाता पुलिस के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ दिया गया था।
वहीं अभिषेक बनर्जी ने इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा कि मैं और मेरी पत्नी इस मामले की जांच के लिए तैयार हैं। इस संबंध में एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जानी चाहिए और अगर किसी भी तरह यह आरोप साबित होता है कि मेरी पत्नी को कोलकाता पुलिस की ओर से कोई भी विशेषाधिकार दिया गया हो, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
WB CM nephew Abhishek Banerjee(His wife was held at Kol airport on Mar15-16 allegedly for carrying gold without declaration&later let off after Kolkata police intervened: Open to inquiry. Show CCTV footage that proves my wife received any special assistance,&I will leave politics pic.twitter.com/PUkQudo49a
— ANI (@ANI) March 24, 2019