{"_id":"682da2dd3a509c53e60d50ff","slug":"kailash-manasarovar-yatra-set-to-commence-from-june-2025-and-will-go-on-till-august-2025-mea-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: जून से शुरू होकर अगस्त तक चलेगी 'कैलाश मानसरोवर यात्रा', इस बार 5561 लोगों ने किया ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: जून से शुरू होकर अगस्त तक चलेगी 'कैलाश मानसरोवर यात्रा', इस बार 5561 लोगों ने किया ऑनलाइन आवेदन
Wed, 21 May 2025 03:24 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 21 May 2025 03:24 PM IST
सार
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा इस वर्ष जून 2025 से शुरू होकर अगस्त 2025 तक चलेगी। वहीं सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर
- फोटो : instagram
विस्तार
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की तरफ से आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष जून 2025 से शुरू होकर अगस्त 2025 तक चलेगी। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दी। उन्होंने आज इस यात्रा के लिए पंजीकृत यात्रियों का चयन एक कंप्यूटरीकृत लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस बार 5561 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 4024 पुरुष और 1537 महिलाएं शामिल थीं। ये चयन पूरी तरह से कंप्यूटर द्वारा, निष्पक्ष, यादृच्छिक और लिंग-संतुलित प्रणाली के तहत किया गया। इस प्रक्रिया के तहत 750 यात्रियों को इस बार यात्रा पर जाने का मौका मिला है। हर बैच में 50 यात्री होंगे, और उनके साथ 2 लॉजिस्टिक ऑफिसर (एलओ) भी होंगे।
यह भी पढ़ें - Supreme Court: सीजेआई गवई बोले- गर्मी की छुट्टियों में वकील नहीं करना चाहते काम, फिर भी हमें कोसा जाता है
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा के रास्ते
इस बार यात्रा दो रास्तों से आयोजित की जाएगी। जिसमें पहला लिपुलेख मार्ग (उत्तराखंड के जरिए) है, इस मार्ग से पांच बैच भेजे जाएंगे। हर बैच में 50 यात्री होंगे। यह मार्ग अब पूरी तरह से वाहनों से जाने योग्य तैयार हो चुका है। दूसरा नाथू ला मार्ग (सिक्किम के जरिए), इस मार्ग से 10 बैच भेजे जाएंगे। हर बैच में 50 यात्री होंगे, यह मार्ग भी अब पूरी तरह मोटरेबल हो गया है। दोनों ही मार्गों पर अब बहुत कम ट्रेकिंग (पैदल चढ़ाई) करनी पड़ती है, जिससे यह यात्रा अब पहले से अधिक आरामदायक और सुगम हो गई है।
यह भी पढ़ें - Mysterious Drone: कोलकाता के आसमान में दिखे रहस्यमयी ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच जुटी सेना और पुलिस
विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध
एमईए के अनुसार, यात्रा की पूर्ण जानकारी, रूट डिटेल, बैच की तिथियां, और चयनित यात्रियों की सूची विदेश मंत्रालय की यात्रा वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। चयनित यात्रियों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की व्यवस्था की है। जिसमें सभी यात्रियों के लिए मेडिकल टेस्ट अनिवार्य है। यात्रा से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट देना जरूरी होगा। रूट पर आवश्यक हेल्थ सेंटर, डॉक्टर, और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन