फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kaamdaar Rahul Gandhi Failings Forced Naamdaar priyanka gandhi Entry Into Politics: Smriti Irani

स्मृति ने राहुल को कामदार कह कर कसा तंज, प्रियंका को नामदार बता कर ली चुटकी

Sun, 10 Feb 2019 01:53 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 10 Feb 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kaamdaar Rahul Gandhi Failings Forced Naamdaar priyanka gandhi Entry Into Politics: Smriti Irani
Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए प्रियंका को निशाने पर लिया है। स्मृति ने राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी में उज्ज्वला स्वाभिमान उत्सव में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल को 2014 में कामदार की वजह से बूथ-बूथ भागना पड़ा था। वहीं प्रियंका को निशाने पर लेते हुए स्मृति ने कहा कि अब नामदार को भी सड़क पर उतरना पड़ा है। 

विज्ञापन


इसके बाद स्मृति ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अब कामदार का काम ऐसा है कि नामदार को भी सड़क पर उतरना पड़ा है। बता दें कि अभी जल्द ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका की राजनीति में एंट्री से कांग्रेस काफी उत्साहित है तो वहीं भाजपा लगातार हमलावर है। इस बीच आगामी लोकसभा चुनाव के चलते दोनों दलों के नेता लगातार रैलियों में हैं और एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed