{"_id":"5dc519ba8ebc3e5b6037489f","slug":"k-4-nuclear-missile-india-to-test-fire-today-vishakhapatnam-coast-know-all-specifications","type":"story","status":"publish","title_hn":"के-4: समुद्र से परमाणु हमला करने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण आज, जद में पूरा पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
के-4: समुद्र से परमाणु हमला करने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण आज, जद में पूरा पाकिस्तान
Fri, 08 Nov 2019 01:01 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
के-4 मिसाइल (प्रतीकात्मक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनडुब्बी से दुश्मन देश को खत्म करने की अपनी क्षमताओं को और धारदार बनाने के लिए भारत आज आंध्र प्रदेश के तट से 3,500 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली के-4 परमाणु मिसाइल का परीक्षण करेगा। इस मिसाइल प्रणाली को डीआरडीओ ने अरिहंत श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियों के लिए विकसित किया है। इस क्लास की पनडुब्बियां परमाणु शक्ति संपन्न होती हैं।
विज्ञापन
योजना के अनुसार डीआरडीओ शुक्रवार को विशाखापट्टनम तट से पानी के नीचे से के-4 परमाणु मिसाइल का परीक्षण करेगा। ट्रायल के दौरान डीआरडीओ मिसाइल प्रणाली में उन्नत प्रणालियों को जांचेगा। इस मिसाइल की जद में पूरा पाकिस्तान और आधा चीन है।
विज्ञापन
के-4 पानी के अंदर से दागी जाने वाली दो मिसाइलों में से एक है, जबकि दूसरी मिसाइल का नाम बीओ-5 है। बीओ-5 की मारक क्षमता लगभग 700 किलोमीटर है। भारत ने लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण के लिए समुद्री चेतावनी और नोटम (नोटिस टू एयरमैन) पहले ही जारी कर दिया है।
विज्ञापन