फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jyotiraditya Scindia says on mandsaur rape investigation is not going in the right direction

मंदसौर रेप: सीएम शिवराज बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए हल हो केस, फांसी दी जाए

Sat, 30 Jun 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 30 Jun 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
jyotiraditya Scindia says on mandsaur rape investigation is not going in the right direction
ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मंदसौर में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। ये मामला भी अब धीरे-धीरे कठुआ केस की तरह ही तूल पकड़ने लगा है और कुछ हद तक सियासी रूप भी लेने लगा है। 
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत से मैं अंदर तक हिल गया हूं। बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही है। अपनी बच्ची को बचाने के लिए हम सभी देशवासियों को एक साथ आना चाहिए और जल्द से जल्द बच्ची को न्याय मिलना चाहिए।' 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे सियासी रूप देते हुए और अप्रत्यक्ष तौर पर शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में काफी समय लगाया गया। यहां तक कि मामले की जांच सही दिशा में नहीं जा रही है। हम मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। मेरे राज्य (मध्य प्रदेश) में महिलाएं जरा भी सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'इस घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। हम चाहते हैं कि ऐसे घिनौने क्राइम पर फांसी मिलनी चाहिए। मानवधिकार मानवात के लिए है न कि शैतानों के लिए। इस केस का हल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होना चाहिए।'

कठुआ और मंदसौर की तुलना पर ट्रोल हुईं मालिनी अवस्थी

jyotiraditya Scindia says on mandsaur rape investigation is not going in the right direction
मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने तो मंदसौर गैंगरेप की तुलना कठुआ गैंगरेप से कर दी। हालांकि ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था 'कठुआ पर शर्म आई और मंदसौर पर जुबां पर ताले। आक्रोश में भेदभाव। बॉलीवुड में अब न कोई तख्ती लटका रहा, न विदेशी अखबारों और मीडिया में भारत को बदनाम करता कोई लेख लिख रहा, न घंटों विलाप करने वाले एंकर अब व्यथित दिख रहे। बच्चियों में भी भेदभाव का दोहरा मापदंड सिर्फ सेक्यूलर कर सकते हैं।' 


मालिनी अवस्थी के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर्स ने कहा कि 'मालिनी अवस्थी जी बेटी हिंदू की हो या मुसलमान की, सिख की हो या ईसाई की, बेटी को बेटी की नजर से देखिए, धर्म मजहब की नजर से नहीं, बहुत ही शर्मनाक ट्वीट किया है आपने। आप भी किसी बेटी की मां होंगी। आप मोदीजी से अपील करिए कि जल्द दुष्कर्म की सजा फांसी की जाए, हम आपका साथ देंगे।' 

कठुआ और मंदसौर कांड में समानताएं हैं : मीसा भारती

jyotiraditya Scindia says on mandsaur rape investigation is not going in the right direction
मीसा भारती
इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी ट्वीट कर कठुआ और मंदसौर कांड को एक जैसा बताया है। साथ ही नेताओं और वकीलों पर भी निशाना साधते हुए कहा है 'मंदसौर कांड में बलात्कारी के लिए कोई मौलाना नमाज़ ए जनाज़ा पढ़ने को तैयार नहीं ! कठुआ और मंदसौर कांड में समानताएं हैं, पर मंदसौर में स्थानीय लोगों और नेताओं ने आरोपी के पक्ष में कोई जुलूस नहीं निकाला, वकीलों ने बवाल नहीं काटा।' 

बता दें कि इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरा देश आक्रोशित है। मंदसौर के मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने के बाद उन्हें कब्रिस्तान में न दफनाने की बात कही है। 

वहीं, इस घटना से मंदसौर बार एसोसिएशन भी इस कदर खफा है कि उसने फैसला किया है कि आरोपियों की ओर से मंदसौर का कोई भी वकील केस नहीं लड़ेगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed