फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jyotiraditya Scindia join BJP JP Nadda madhya pradesh political crisis kamal nath digvijaya singh

भाजपा में शामिल होने के बाद बोले सिंधिया- मन व्यथित, पहले वाली पार्टी नहीं रही कांग्रेस

Wed, 11 Mar 2020 03:14 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 11 Mar 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia join BJP JP Nadda madhya pradesh political crisis kamal nath digvijaya singh
भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Twitter

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 18 साल कांग्रेस में रहने के बाद आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सिंधिया ने कहा कि मेरे जीवन में दो दिन ऐसे आए, जिन्होंने मेरा जीवन बदल दिया। पहला 30 सितंबर 2001, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया। दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमारा उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। मेरे पिताजी और मैंने हमेशा इसी पर काम किया। सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं रह गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि कर्जमाफी और रोजगार के मामले पर मध्यप्रदेश सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। ट्रांसफर और भ्रष्टाचार का माफिया राज्य में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा मन बहुत व्यथित है। कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं है, जिसकी स्थापना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए सिंधिया ने कहा कि देश के इतिहास में शायद किसी को भी इतना बड़ा जनादेश नहीं मिला, जितना कि एक बार नहीं दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है और आज मैं हमारी वरिष्ठतम नेता दिवंगत राजमाता सिंधिया जी को याद कर रहा हूं। भारतीय जनसंघ और भाजपा दोनों पार्टी की स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है।' उन्होंने कहा, ‘ज्योतिरादित्य आज अपने परिवार में शामिल हो रहे हैं, मैं इनका स्वागत करता हूं और हार्दिक अभिनन्दन भी करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed