फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jyotiraditya Scindia first time visits RSS headquarter says coming here gave inspiration for nation service

महाराष्ट्र: पहली बार आरएसएस मुख्यालय पहुंचे सिंधिया, कहा- यहां आने से मिलती है प्रेरणा

Wed, 26 Aug 2020 03:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 26 Aug 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia first time visits RSS headquarter says coming here gave inspiration for nation service
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter Jyotiraditya Scindia

राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर में स्थित मुख्यालय पहुंचे। सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के साथ चर्चा करने के बाद वे दिल्ली लौट आए। इस दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद यह उनका पहला नागपुर दौरा था।

विज्ञापन

नागपुर पहुंचने पर सिंधिया ने सबसे पहले आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार के आवास का दौरा किया। इसके बाद वे हेडगेवार स्मृति भवन गए। मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह स्थान केवल एक निवास नहीं है। यह एक प्रेरणादायक स्थल है जो देश की सेवा करने के लिए मुझे उर्जा प्रदान करता है। यह लोगों के लिए प्रेरणा का स्थान है। 
विज्ञापन



इसके बाद वो महल स्थित आरएसएस के मुख्यालय गए। यहां उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। हालांकि वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उन्होंने क्या बातचीत की इसके बारे में न तो उन्होंने, न ही भाजपा के किसी नेता ने और न ही संगठन के पदाधिकारियों ने कुछ भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस में काबिल नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा किया जाता है, पायलट ने भी यही झेला: सिंधिया


इस साल मार्च में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही। उन्होंने कहा कि उनके लिए दो घटनाएं जीवन परिवर्तन जैसी थी। एक दिन जब मैंने अपने पिता को खो दिया और कल जब मैंने अपने जीवन के लिए नया रास्ता चुनने का फैसला किया।

राज्यसभा सांसद ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में जारी नेतृत्व संकट पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और किसी अन्य राजनीतिक दल के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed