{"_id":"5d347d3a8ebc3e6cba54b425","slug":"jyoti-bala-suicide-court-refused-bail-application-of-husband-and-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति बाला आत्महत्या : पति और ससुराल वालों की जमानत नामंजूर, अभी भी फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ज्योति बाला आत्महत्या : पति और ससुराल वालों की जमानत नामंजूर, अभी भी फरार
Sun, 21 Jul 2019 08:26 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/सुल्तानपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 21 Jul 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
मृतका का पति विमल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना की अफसर बिटिया ज्योति बाला की आत्महत्या मामले में आरोपी पति विमल वर्मा की अग्रिम जमानत की याचिका को नामंजूर कर दिया है। इसके साथ ही ज्योति की सास मीरा शरण, ससुर विजय प्रकाश वर्मा और ननद मोदी को भी अदालत ने कोई राहत नहीं दी है। बता दें कि ज्योति बाला के ससुराल वाले और पति अब तक फरार हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पटना की रहने वाली ज्योति बाला ने नौ जून 2019 को पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना और उपेक्षा से आहत होकर मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में पति और ससुराल वालों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया था। ज्योति ने सुसाइड नोट में अपने दो माह के बेटे के लिए न्याय की अपील भी की थी।
विज्ञापन
इस मामले में महाराष्ट्र के वसई रोड के वालिव थाने में विमल वर्मा और अन्य पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस अब तक उन तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
ज्योति बीमा कंपनी में अधिकारी थी और पटना के चौक शिकारपुर की रहनेवाली थी। नवंबर 2017 में उसकी शादी सालिमपुर अहरा निवासी विमल वर्मा से हुई थी, जो कि बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में है।
स्थानीय खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस आरोपी पति विमल, सास मीरा शरण और अन्य आरोपियों की तलाश में बिहार पहुंची थी, लेकिन घर पर ताला लगा होने से पुलिस को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। वहीं ज्योति के ननद और ननदोई के कार्यालय में भी जाने से पुलिस को पता चला कि दोनों ने छुट्टी का आवेदन दे दिया है और उसके बाद से गायब हैं।