{"_id":"591339254f1c1baa7c853068","slug":"justin-bieber-live-concert-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में सिर चढ़कर बोला ‘बीबर’ का ‘फीवर’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई में सिर चढ़कर बोला ‘बीबर’ का ‘फीवर’
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Wed, 10 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Singer Justin Bieber
- फोटो : ie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को मुंबई में जस्टिन बीबर का खुमार लोगों के सिर चढ़ कर बोला। डी वाई पाटिल स्टेडियम में बीबर की धमाकेदार परफॉर्मेस का हर कोई कायल हो गया। बीबर की फैन लिस्ट में आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल रहीं। अभिनेता से लेकर नेता तक सभी मुंबई के डी वाई स्टेडियम पहुंचें।
विज्ञापन
बॉलीवुड से आलिया भट्ट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, बोनी कपूर, श्रीदेवी, रोहित रॉय, अरमान मलिक, मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे तो नेताओं में अमर सिंह और सुशील कुमार शिंदे भी स्टेडियम में मौजूद रहे। जस्टिन के पहले डीजे वोक्स उर्फ एलेन वॉकर ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेस दी।
विज्ञापन
बता दें कि कॉन्सर्ट का टिकट 76000 रुपए तक का भी था, जिसे लोगों ने ईएमआई तक में भी लिया है। वहीं आयोजनकर्ता कंपनी के मुताबिक बीबर के शो का खर्च करीब 100 करोड़ का खर्च आया है।
विज्ञापन
इस शो में तकरीबन 45,000 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ‘कोल्ड वाटर’, ‘लव योरसेल्फ’ और ‘बेबी’ जैसे लोकप्रिय गानों के गायक जस्टिन बीबर को फोर्ब्स मैगजीन की 2016 की 100 सेलेब्रिटी लिस्ट में 26वें स्थान पर रखा गया था। बता दें कि ग्रेमी अवार्ड विजेता जस्टिन बीबर की औसतन सालाना कमाई 360 करोड़ रुपए है।