{"_id":"590c50bd4f1c1b7401443075","slug":"100-underprivileged-kids-get-free-tickets-for-justin-bieber-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 गरीब बच्चे फ्री में देखेंगे जस्टिन बीबर का शो","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
100 गरीब बच्चे फ्री में देखेंगे जस्टिन बीबर का शो
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Wed, 10 May 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर
10 मई को मुंबई में हॉलीवुड के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोर ली है। हाल ही में बीबर की टीम की तरफ से कुछ डिमांडिंग लिस्ट भी भारत को भेजी गई है।
विज्ञापन
एक तरफ जहां इस कॉन्सर्ट की टिकटें लाखों में बिक रही हैं वहीं खबर है कि करीब 100 गरीब बच्चों को जस्टिन बीबर का ये म्यूजिक कॉन्सर्ट मुफ्त में देखने को मिलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की तरफ से इन बच्चों को फ्री टिकट दी जाएगी। इन बच्चों के लिए एक खास लाउंज तैयार किया गया है जिसमें इन्हें बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
फ्री में शो देखने के अलावा इन बच्चों को मुफ्त में खाना और पेय भी उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही जस्टिन बीबर के एक 22 वर्षीय भारतीय फैन ने उन्हें कॉन्सर्ट के दौरान सामने से देखने के लिए 75000 रुपये का टिकट खरीदा है।
विज्ञापन