फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Ranjana Prakash Desai appointed new Press Council of India chief

PCI: जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई होंगी भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष, नवंबर 2021 से पद था खाली

Tue, 14 Jun 2022 09:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 09:45 PM IST
सार

पीसीआई प्रमुख के रूप में न्यायमूर्ति रंजना देसाई की नियुक्ति की एक आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि पैनल में सांसदों की नियुक्ति की सिफारिश का भी इंतजार है।

विज्ञापन
Justice Ranjana Prakash Desai appointed new Press Council of India chief
भारतीय प्रेस परिषद - फोटो : twitter

विस्तार

उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य प्रकाश दुबे की एक समिति ने पीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। मंगलवार को हुई एक बैठक में ये फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पीसीआई प्रमुख के रूप में न्यायमूर्ति रंजना देसाई की नियुक्ति की एक आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि मीडिया वॉचडॉग के अन्य सदस्यों की भी जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। पैनल में सांसदों की नियुक्ति की सिफारिश का भी इंतजार है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद (सेवानिवृत्त) पीसीआई अध्यक्ष थे। अपना कार्यकाल पूरा करने और पिछले साल नवंबर में पद छोड़ने के बाद से यह पद खाली पड़ा था। अब जाकर इस पर न्यायमूर्ति रंजना देसाई की नियुक्ति हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं न्यायमूर्ति रंजना देसाई 
न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को हुआ था।उन्होंने 1970 में एल्फिंस्टन कॉलेज मुंबई से कला में स्नातक और 1973 में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से कानून में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वे सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रही हैं। 13 सितंबर 2011 को वे इस पद पर नियुक्त हुई थीं। इसके अलावा 72 वर्षीय न्यायमूर्ति देसाई बंबई उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं। जस्टिस रंजना देसाई ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर पर परिसीमन आयोग का नेतृत्व किया था। जिसे केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों को फिर से बनाने के लिए स्थापित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed