फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Manas Pathak takes oath as judge of Orissa HC Madras High Court gets new Chief Justice

High Court: ओडिशा हाईकोर्ट में जस्टिस मानस पाठक ने ली शपथ, मद्रास हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश

Mon, 21 Jul 2025 06:55 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 06:55 PM IST
सार

देश की दो प्रमुख हाईकोर्ट में सोमवार को अहम नियुक्तियां हुईं। ओडिशा हाईकोर्ट में जस्टिस मानस रंजन पाठक ने नए न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, जबकि मद्रास हाईकोर्ट में जस्टिस मनींद्र मोहन श्रीवास्तव मुख्य न्यायाधीश बने। जस्टिस पाठक पहले गुवाहाटी हाईकोर्ट में कार्यरत थे और उनके शामिल होने से ओडिशा हाईकोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई है।

विज्ञापन
Justice Manas Pathak takes oath as judge of Orissa HC Madras High Court gets new Chief Justice
मद्रास हाईकोर्ट और ओडिशा हाईकोर्ट - फोटो : ANI/orissahighcourt.nic.in

विस्तार

देश की दो हाईकोर्ट में सोमवार को बड़े बदलाव हुए। इसके तहत ओडिशा हाईकोर्ट में जस्टिस मानस रंजन पाठक ने नए न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, जबकि मद्रास हाईकोर्ट में जस्टिस मनींद्र मोहन श्रीवास्तव ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हरीश टंडन ने जस्टिस पाठक को शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन और एडवोकेट जनरल पितांबर आचार्य भी मौजूद थे।

विज्ञापन


बता दें कि जस्टिस पाठक पहले गुवाहाटी हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे। मई में सुप्रीम कोर्ट ने उनका स्थानांतरण ओडिशा हाईकोर्ट के लिए अनुशंसा की थी, जिसे केंद्र सरकार ने 14 जुलाई को मंजूरी दी। उनके शामिल होने से ओडिशा हाईकोर्ट में अब कार्यरत जजों की संख्या 20 हो गई है, जबकि स्वीकृत पद 32 हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rajya Sabha: 'राज्यों के बीच सहमति बनाना सबसे बड़ी चुनौती', नदी जोड़ो परियोजना पर राज्यसभा में केंद्र का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस श्रीवास्तव

चेन्नई स्थित राजभवन में एक समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने जस्टिस मनींद्र मोहन श्रीवास्तव को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। जस्टिस श्रीवास्तव का जन्म 6 मार्च 1964 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ था। वे शिक्षा और कानून से जुड़े परिवार से हैं। उन्होंने 1987 में मध्यप्रदेश बार काउंसिल से वकील के रूप में पंजीकरण कराया था। बाद में वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट चले गए और 2009 में वहीं के न्यायाधीश बने।

ये भी पढ़ें:- Stipend Scam: मेडिकल कॉलेज के 5.88 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की कुर्क, छात्रों को लगाया 33 करोड़ का चूना

2021 में राजस्थान में हुआ था स्थानांतरण
गौरतलब है कि 2021 में उनका स्थानांतरण राजस्थान हाईकोर्ट में हुआ और 2024 में वे वहां के मुख्य न्यायाधीश बने। हाल ही में उनका स्थानांतरण मद्रास हाईकोर्ट के लिए किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु, कई मंत्री, अधिकारी और विपक्षी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed