{"_id":"597770464f1c1b342c8b45c0","slug":"justice-karnan-sent-petition-to-conviction-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णन ने सजा माफी के लिए नए राष्ट्रपति को भेजी याचिका ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्णन ने सजा माफी के लिए नए राष्ट्रपति को भेजी याचिका
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के आरोप में यहां प्रेसीडेंसी जेल में सजा काट रहे कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन ने नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सजामाफी के लिए पहली याचिका भेजी है। कर्णन के वकीलों ने मंगलवार को ई-मेल के जरिए और फिर डाक से यह याचिका भेजी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति कर्णन के वकील एसी फिलिप ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे नए राष्ट्रपति, उनके सचिव, अतिरिक्त सचिव व निजी सचिव को ई-मेल से याचिका भेजी गई है। हालांकि अब तक उधर से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
फिलिप ने बताया कि उक्त याचिका डाक से भी भेज दी गई है। कर्णन के वकील बुधवार को राष्ट्रपति से मुलाकात का प्रयास करेंगे। याचिका में राष्ट्रपति से संविधान की धारा 72 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कर्णन की सजा को माफ करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ न्यायमूर्ति कर्णन की अपील पर सुनवाई तक राष्ट्रपति उनकी सजा को माफ या स्थगित कर सकते हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कर्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भेजा था।
उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनको अवमानना का नोटिस जारी किया था। बाद में मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली एक सात-सदस्यीय खंडपीठ ने कर्णन को अवमानना का दोषी करार देते हुए उन्हें छह महीने की सजा सुनाई थी।