फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice J Chelameswar said every government tries to influence the judiciary

जाते-जाते न्यायपालिका पर सरकार को ये नसीहत देकर गए जस्टिस चेलमेश्वर 

Fri, 22 Jun 2018 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Justice J Chelameswar said every government tries to influence the judiciary

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस जे चेलमेश्वर शुक्रवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कहा कि जिसके पास सत्ता होती है, वह हमेशा न्यायपालिका को नियंत्रित करने की कोशिश करता है।

विज्ञापन


हर सरकार, चाहे मौजूदा सरकार हो या कोई और। यहां तक अमेरिका में भी ऐसा होता है। हम देख चुके है जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने कहा था कि अदालत को पैक करो। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका की स्वतंत्रता नितांत आवश्यक है। 
विज्ञापन


जस्टिस चेलमेश्वर उन चार वरिष्ठ न्यायाधीश में से एक थे जिन्होंने केस के आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इस साल 12 जनवरी को मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। केस के आवंटन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी भी प्रक्रिया में तार्किकता होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केसों के आवंटन का कोई तो आधार होना चाहिए। क्या यह पूरी तरह से लॉटरी है या कोई तार्किक प्रक्रिया? उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस मास्टर ऑफ रोस्टर होते हैं। हमने इस पर कोई सवाल नहीं उठाया क्योंकि कोई न कोई तो संस्थान को संगठित करने वाला होना ही चाहिए। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस अधिकार का इस्तेमाल किस तरह से होना चाहिए? यही बात हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाई थी। उन्होंने ये बातें पत्रकारों के एक समूह को दिए साक्षात्कार में कहीं। 

जस्टिस जोसेफ के मुद्दे पर जताया खेद

Justice J Chelameswar said every government tries to influence the judiciary

उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के लंबित मुद्दे पर जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि उन्हें इस बात का खेद है कि हमारे अथक प्रयास के बावजूद एक अच्छा जज सुप्रीम कोर्ट अब तक नहीं पहुंच सका।

अपना पक्ष कोलेजियम के समक्ष रख चुका हूं। चूंकि अब मामला कोलेजियम के पास लंबित है, लिहाजा वह इस पर और टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि कोलेजियम सिस्टम में और पारदर्शिता की जरूरत है। 

राजनीति में नहीं आएंगे

जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि वह भविष्य में किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है और विजयवाड़ा चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed