फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Dipak Mishra to take oath as 45th Chief Justice of India

जस्टिस दीपक मिश्रा आज लेंगे भारत के 45वें चीफ जस्टिस पद की शपथ

Mon, 28 Aug 2017 10:51 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Mon, 28 Aug 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Justice Dipak Mishra to take oath as 45th Chief Justice of India
जस्टिस दीपक मिश्रा

जस्टिस दीपक मिश्रा आज सुबह 9 बजे भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जस्टिस दीपक मिश्रा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जस्टिस मिश्रा 14 महीने तक इस पद पर रहेंगे, क्योंकि अक्टूबर 2018 में उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट से जाते-जाते CJI खेहर ने सुनाए दो अहम फैसले, नहीं भूल पाएगा देश
विज्ञापन


1996 में ओडिशा हाईकोर्ट में बने थे जज
जस्टिस दीपक मिश्रा ने साल 1977 में ओडिशा हाईकोर्ट से अपनी वकालत शुरू की थी और साल 1996 में ओडिशा हाईकोर्ट में जज बने थे। 1977 से 1996 तक वो उड़ीसा हाई कोर्ट के कामयाब वकीलों में से एक थे। वो साल 1997 में एमपी हाईकोर्ट के जज बने थे। खबरों के मुताबिक जस्टिस मिश्रा भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने वाले ओडिशा की तीसरे जज होंगे। जस्टिस मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंगनाथ मिश्रा के भतीजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- देश में होता है सभी धर्मों का सम्मान, बिना किसी भेदभाव के बना चीफ जस्टिस: जे एस खेहर

2 अक्टूबर, 2018 तक रहेगा जस्टिस मिश्रा का कार्यकाल
आपको बता दें कि जस्टिस दीपक मिश्रा पटना हाईकोर्ट के भी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई के तौर पर दीपक मिश्रा का कार्याकल 28 अगस्त, 2017 से 2 अक्टूबर, 2018 तक रहेगा।

पढ़ें:- जस्टिस करनन ने CJI समेत आठ जजों को सुनाई पांच साल सश्रम कारावास की सजा

याकूब मेनन केस में आधी रात को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजों में से एक जस्टिस दीपक मिश्रा ने कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए हैं। जिनमें याकूब मेनन को लेकर आधी रात में हुई सुनवाई और निर्भया केस के दोषियों को सजा सुनाने का फैसला शामिल है। इसके अलावा जस्टिस मिश्रा ने देशभर के सिनेमाघरों में राष्ट्रीय गान का आदेश भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed