फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Courian Joseph song, hum honge kamyab for  kerala flood victim

केरल बाढ़: जब न्यायमूर्ति कूरियन जोसफ ने गाया- हम होंगे कामयाब...

Tue, 28 Aug 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Justice Courian Joseph song, hum honge kamyab for  kerala flood victim
जस्टिस कुरियन जोसेफ ने सुनाया- हम होंगे कामयाब... - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट परिसर में सोमवार को केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक मोहित चौहान की मौजूदगी में सुप्रीम कोर्ट के जजों ने भी गीत गाए। इस दौरान जस्टिस कूरियन जोसफ ने मोहित चौहान के साथ 'हम होंगे कामयाब' गाया। राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में एक पत्रकार और बच्ची ने भी नृत्य पेश किया। इस कार्यक्रम में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।  

विज्ञापन


जस्टिस केएम जोसफ ने येशुदास का लोकप्रिय गीत भी गाया, मधुबन खुशबू देता है। उन्होंने कहा कि यह उनका हिंदी में मलयालम टच है। उन्होंने पहला गाना मलयालम फिल्म 'अमरम' गाया। यह गीत मछुआरों के लिए था। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर सबसे पहले मछुआरे ही बचाव के लिए आगे आए, इसलिए उनके लिए ये गीत है। गायक मोहित चौहान ने भी फिल्मी गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


जस्टिस केएम जोसेफ ने इस मौके पर कहा कि वे इस मंच पर हैं, इसका श्रेय जस्टिस कुरियन जोसेफ को जाता है। उन्होंने फोन किया कि आपको गाना है। ये हमारे संविधान की खूबसूरती है कि सब एक हैं। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मदन बी लोकुर, जस्टिस दीपक गुप्ता, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड के अलावा कई जज मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के सामने इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटाने के मकसद से पत्रकारों ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed