{"_id":"5af31a334f1c1be2798b8969","slug":"justice-chelameswar-declines-to-attend-his-farewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस चेलमेश्वर ने ठुकराया अपने विदाई समारोह का आमंत्रण, सुप्रीम कोर्ट भी नहीं पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जस्टिस चेलमेश्वर ने ठुकराया अपने विदाई समारोह का आमंत्रण, सुप्रीम कोर्ट भी नहीं पहुंचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
जस्टिस जे चेलमेश्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट में दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस जे चेलमेश्वर ने बुधवार को अपने विदाई समारोह का आमंत्रण ठुकराया दिया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने उनके लिए 18 मई को समारोह करने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। 22 जून को रिटायर हो रहे जस्टिस चेलमेश्वर का 18 मई को कोर्ट में अंतिम कार्यदिवस है।
विज्ञापन
एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने बताया कि बार के सदस्य पिछले हफ्ते जस्टिस चेलमेश्वर को विदाई समारोह का आमंत्रण देने गए थे लेकिन उन्होंने तब भी इससे मना कर दिया था। बुधवार को एक बार फिर बार सदस्य राजी करने के लिए उनसे मिले लेकिन उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि जब उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट भेजा गया था तो उस वक्त भी वह विदाई समारोह में शामिल नहीं हुए थे। जस्टिस चेलमेश्वर बुधवार को न्यायिक कार्य के लिए सुप्रीम कोर्ट भी नहीं पहुंचे। यह लगातार तीसरा बुधवार था जब जस्टिस चेलमेश्वर न्यायिक कार्य से दूर रहे।
विज्ञापन
जस्टिस चेलमेश्वर 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के तीन अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ के साथ प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवादों में आ गए थे।