फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Junior doctors, protesting over RG Kar horror, continue fast unto death amid Durga Puja festivities

RG Kar Case: पश्चिम बंगाल सरकार से चिकित्सक फिर निराश; आमरण अनशन पर बैठे डॉक्टरों की हालत बिगड़ी

Thu, 10 Oct 2024 03:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 03:51 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन दुर्गा पूजा उत्सव के बीच भी जारी है। बता दें कि जूनियर डॉक्टर्स आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Junior doctors, protesting over RG Kar horror, continue fast unto death amid Durga Puja festivities
जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद न्याय और अपनी सुरक्षा सहित दस मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों के साथ मुख्य सचिव मनोज पंत और अन्य वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पूरे बंगाल में दुर्गा पूजा के बीच आंदोलन तेज कर दिया। साथ ही एसएसकेएम के 40 डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। इस बीच, आमरण अनशन पर बैठे कई डॉक्टरों की हालत बिगड़ने लगी है। देर रात तक चली बैठक को लेकर डॉक्टरों ने कहा, यह निराश करने वाली थी। उनकी मुख्य मांगों में से एक स्वास्थ्य सचिव को हटाने पर कोई चर्चा नहीं हुई। अन्य मांगों पर मुख्य सचिव ने केवल मौखिक आश्वासन दिया, जबकि वे लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ICU में भर्ती कराने की नौबत आई
हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए चिकित्सक की पहचान अनिकेत महतो के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों में से एक हैं। एक वरिष्ठ चिकित्सक सुवर्ण गोस्वामी ने बताया कि अनिकेत को आईसीयू में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर मुख्य सचिव ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों की मांगों पर दुर्गा पूजा के बाद यानी इस महीने के तीसरे सप्ताह में विचार किया जाएगा। मांगों को पूरा करने में समय लगेगा। मुख्य सचिव ने फिर जूनियर डॉक्टरों से अनशन खत्म करने की अपील की लेकिन प्रदर्शनकारी डॉक्टर नहीं माने। उधर, जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को छठे दिन भी जारी रहा। सात डॉक्टर अनशन पर बैठे हैं। अनिकेत महतो की तबीयत सबसे ज्यादा खराब बताई गई है। कुछ वरिष्ठ चिकित्सक भी सुबह नौ बजे प्रतीकात्मक तौर पर अनशन में शामिल हुए।

सोमवार से ओपीडी बंद करने की चेतावनी
विभिन्न सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों के सीनियर डाक्टरों ने सोमवार से ओपीडी बंद करने की चेतावनी दी है। बंगाल के सबसे बड़े उत्सव दुर्गा पूजा के बीच आरजी कर कांड को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन व सीनियर डॉक्टरों का सामूहिक इस्तीफा जारी है। दुर्गा पूजा की महासप्तमी के दिन राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के भी 40 वरिष्ठ डॉक्टरों ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के पास अपना त्यागपत्र भेज दिया है। अब तक 200 चिकित्सकों ने इस्तीफे सौंपे हैं।

दुर्गापूजा पंडाल में संदीप को दर्शाया महिषासुर
बंगाल में दुर्गापूजा की धूम है, लेकिन लोग आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना से काफी नाराज हैं। इसका उदाहरण मुर्शिदाबाद के एक पूजा पंडाल में देखने को मिला। दुर्गा पंडाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष से मिलती जुलती मूर्ति बनाई गई है। यह मूर्ति महिषासुर राक्षस के स्थान पर बनाई गई है। फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। हालांकि मंदिर समिति ने संदीप घोष के असुर के तौर पर बने होने को एक सिरे से खारिज कर दिया है।


पुलिस की चेतावनी, धरना स्थल खाली करें
पुलिस ने जूनियर डॉक्टरों से अनशन की जगह छोड़ने के लिए कहा है। पुलिस एक पत्र लेकर अनशन मंच पर पहुंची जिसमें कहा गया है कि अनशन करने वाले डॉक्टरों को तुरंत चिकित्सा सेवाएं लेनी चाहिए। पुलिस ने कहा, बगैर अनुमति धर्मतल्ला में अनशन मंच तैयार किया गया। इसे छोड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed