{"_id":"5cf47533bdec22073b653e91","slug":"june-3-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Mon, 03 Jun 2019 06:47 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
Top News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान दो आंतकियों के मारे जाने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ शोपियां के मोलु चित्रगाम में शुरू हुई है। सूत्रों का कहना है कि मौके से एक आतंकी का शव भी बरामद हुआ है। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं की सकी है।
पढ़ें पूरी खबर
गर्मी का कहर जारी, अगले 48 घंटे खतरनाक, लू का दौर दो दिन और
मौसम विभाग ने रविवार को अगले 48 घंटे तक उत्तर भारत के जमीनी इलाकों, मध्य और दक्षिण भारत में तेज लू जारी रहने की चेतावनी दी है। यानी दो दिन बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि धीमी पूर्वी हवाएं चलने से कुछ जगहों पर गर्म हवाओं में कमी के संकेत भी दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
भाजपा को मिल सकता है कार्यवाहक अध्यक्ष, रेस में नड्डा सबसे आगे
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सरकार में शामिल होने के कारण भाजपा जल्द ही कार्यवाहक अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्यों में संगठनात्मक चुनाव शुरू करने का तानाबाना बुना जा रहा है। इस पद के रेस में फिलहाल वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा को आगे बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव के नाम की चर्चा भी अभी नहीं थमी है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
रक्षामंत्री बनने के बाद पहले आधिकारिक दौरे पर आज सियाचिन जाएंगे राजनाथ, सेनाध्यक्ष भी रहेंगे साथ
रक्षा मंत्री के रूप में पद संभालने के बाद राजनाथ सिंह सोमवार को अपना पहला आधिकारिक दौरा सियाचिन और श्रीनगर का करेंगे। इस दौरान वे पाकिस्तान से लगते एलओसी पर सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
World Cup 2019: शार्टपिच बाउंसर से पाक की परीक्षा लेगा इंग्लैंड, हार का क्रम तोड़ना चाहेगा पाकिस्तान
प्रबल दावेदारों में शुमार की जा रही मेजबान इंग्लैंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को ट्रेंटब्रिज में होने वाले मुकाबले में तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल कर सकती है। यह मैदान बल्लेबाजों की ऐशगाह माना जाता है। सोमवार को मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में दो बार सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है।