फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Organizational elections in the state will start soon for the new BJP president

भाजपा को मिल सकता है कार्यवाहक अध्यक्ष, रेस में नड्डा सबसे आगे

Mon, 03 Jun 2019 06:21 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Organizational elections in the state will start soon for the new BJP president
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सरकार में शामिल होने के कारण भाजपा जल्द ही कार्यवाहक अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्यों में संगठनात्मक चुनाव शुरू करने का तानाबाना बुना जा रहा है। इस पद के रेस में फिलहाल वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा को आगे बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव के नाम की चर्चा भी अभी नहीं थमी है।

विज्ञापन


शाह के गृह मंत्री बनने के बाद भाजपा में नए अध्यक्ष के लिए मंथन शुरू हो गया है। शनिवार को शाह ने महासचिवों के साथ बैठक कर राज्यों में संगठनात्मक चुनाव जल्द कराने की रणनीति पर बात की है। माना जा रहा है कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और इससे पहले पार्टी कार्यवाहक अध्यक्ष की घोषणा करेगी। गौरतलब है कि शाह जिनका इसी साल जनवरी में कार्यकाल खत्म हुआ था, उन्हें लोकसभा चुनाव के कारण छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। यह मियाद भी जल्द खत्म होने वाली है।
विज्ञापन


दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 50 फीसदी राज्यों में संगठनात्मक चुनाव जरूरी हैं। चूंकि इसी साल महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा जल्द से जल्द अध्यक्ष का चुनाव कर लेना चाहती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव में अभी वक्त लगेगा। इसलिए इस पर भी मंथन हो रहा है कि क्यों नहीं तब तक कार्यवाहक अध्यक्ष तय कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों में भी माथपच्ची

बिहार के अध्यक्ष नित्यानंद राय और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो जाने के बाद इन राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके अलावा नेतृत्व राजस्थान में भी नया अध्यक्ष बनाना चाहता है। बिहार में मंत्री नहीं बनाए गए रामकृपाल यादव और राजीव प्रताप रूड़ी के नाम की चर्चा है। जबकि यूपी में मंथन इस बात पर हो रहा है कि क्या इस सूबे में ब्राह्मण बिरादरी के इतर पिछड़ी जाति के किसी नेता को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अगर इस पर सहमति बनी तो स्वतंत्र देव सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है। जबकि राजस्थान में राज्यवर्धन सिंह राठौर को अध्यक्ष बनाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed