{"_id":"5ad513104f1c1b57098b5022","slug":"juna-akhara-haridwar-will-do-chardham-yatra-by-helicopter-after-open-kedarnath-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूना अखाड़ा हेलीकॉप्टर से कराएगा चार धाम की यात्रा, केदारनाथ का पट खुलते ही शुरू होगी सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जूना अखाड़ा हेलीकॉप्टर से कराएगा चार धाम की यात्रा, केदारनाथ का पट खुलते ही शुरू होगी सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार का प्रसिद्ध जूना अखाड़ा श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से चार धाम यात्रा कराएगा। यह सेवा केदारनाथ का पट खुलने के बाद शुरू होगी। हेलीकॉप्टर से चार धाम यात्रा का खर्च अन्य व्यावसायिक सेवा के मुकाबले बेहद कम होगा। जूना अखाड़ा के पदाधिकारी व उज्जैन कुंभ 2018 के प्रवक्ता शिवपुरी महाराज के बीच 7 अप्रैल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच हुई बातचीत के बाद हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
सीएम कार्यालय के मुताबिक हेेलीकॉप्टर सेवा रोजाना दो से तीन बार उपलब्ध होगी। सेवा लेने वालों को अखाड़ा गंगा किनारे पूजा कराने के बाद अगले दिन चार धाम की यात्रा के लिए रवाना करेगा। इस सेवा के तहत केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन और पूजा कराने के बाद श्रद्धालुओं को वापस हरिद्वार लाया जाएगा।
विज्ञापन
अखाड़ा ने यह भी तय किया है कि टिकट और दान से हासिल रकम का इस्तेमाल हरिद्वार की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर खर्च होगा। हेलीकॉप्टर का टिकट जूना अखाड़ा के काउंटर और मोबाइल एप पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन