फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judiciary must draw its own 'Lakshmanrekha': Jaitley

अपनी ‘लक्ष्मण रेखा’ तय करे न्यायपालिका : जेटली

Mon, 16 May 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
Judiciary must draw its own 'Lakshmanrekha': Jaitley
वित्त मंत्री ने जताई न्यायपालिका के कामकाज पर चिंता - फोटो : PTI

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर न्यायपालिका के अत्यधिक विस्तार पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने इसे साफ करते हुए कहा कि न्यायपालिका को अपनी लक्ष्मण रेखा स्वयं खींचनी चाहिए और ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए, जिससे कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में कमी आए। उन्होंने सक्रियता के साथ संयम की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता के नाम पर बुनियाद ढांचे के अन्य हिस्सों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


भारतीय महिला प्रेस कार्पोरेशन (आईडब्ल्यूपीसी) में साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यायिक समीक्षा न्यायपालिका का अधिकार क्षेत्र है, लेकिन सभी संस्थानों को अपनी खुद की लक्ष्मण रेखा तय करनी चाहिए। यह बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकारी फैसले कार्यपालिका को ही लेने होंगे, यह काम न्यायपालिका का नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां बहुस्तरीय जवाबदेही है, जिसके तहत कार्यपालिका फैसले लेती है।  
विज्ञापन


वहीं सरकारी और निजी कॉलेजों में मेडिकल कोर्स के दाखिले कि लिए एक ही प्रवेश परीक्षा करवाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार कोर्ट के निर्णय पर राज्य सरकारों से बात कर रही है। इससे पहले भी जेटली ने इस मामले में कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।जेटली ने कहा कि सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलेंगे और शाम में राजनीतिक दल भी इस विषय पर चर्चा के लिए मिलेंगे।जेटली ने कहा कि 'राज्यों का कहना है कि उनके बोर्ड एक समान नहीं है।भाषाएं भी अलग हैं। क्या असमान और अलग-अलग लोगों की प्रतियोगिता एक ही मंच पर राी जा सकती है?' जेटली ने कहा कि 'मुझे लग रहा है कि अब यह मामला विधायिका के क्षेत्र में हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया लेकिन हमें इसे देखना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed