फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   judicial panel under Supreme Court should be appointed to look into Gujarat bridge collapse CM Mamata Banerjee

Gujarat Bridge Collapse: ममता ने की न्यायिक समिति के गठन की मांग, तमिलनाडु के सीएम से की मुलाकात

Wed, 02 Nov 2022 06:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Nov 2022 06:52 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि स्टालिन मेरे भाई की तरह है। मैं एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने आई थी लेकिन स्टालिन से मिले बिना नहीं जा सकती थी। दो राजनीतिक नेता एक साथ राजनीति के अलावा अन्य चीजों के बारे में बात कर सकते हैं। हमने राजनीति के बारे में कुछ भी चर्चा नहीं की।

विज्ञापन
judicial panel under Supreme Court should be appointed to look into Gujarat bridge collapse CM Mamata Banerjee
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : Facebook/ Mamata Banerjee

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुजरात में हुए हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियां क्यों जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं? गुजरात पुल हादसा मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के तहत एक न्यायिक समिति का गठन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को तमिलनाडु के अपने समकक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन के पारिवारिक कार्यक्रम में तीन नवंबर को शामिल होने आईं ममता बनर्जी ने स्टालिन से यहां उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन


CM ममता बनर्जी ने कहा कि स्टालिन मेरे भाई की तरह है। मैं एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने आई थी लेकिन स्टालिन से मिले बिना नहीं जा सकती थी। दो राजनीतिक नेता एक साथ राजनीति के अलावा अन्य चीजों के बारे में बात कर सकते हैं। हमने राजनीति के बारे में कुछ भी चर्चा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में मतदाता सूची संशोधन का काम नौ नवंबर से शुरू होगा
बंगाल में मतदाता सूची संशोधन का काम आगामी नौ नवंबर से शुरू होकर आठ दिसंबर तक चलेगा। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सीईओ कार्यालय के अधिकारी के मुताबिक अगले साल होने वाले राज्य पंचायत चुनावों को देखते हुए इस साल मतदाता सूची में संशोधन का विशेष महत्व है और इसलिए प्रक्रिया अधिक विस्तृत होगी।

पुनरीक्षण कार्य शुरू होने के बाद प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बूथ स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे और सभी प्रकार के आवेदन स्वीकार करेंगे। एक जनवरी 2023 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पात्र होगा। अंत में पांच जनवरी 2023 को अंतिम और संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।


इस बीच तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और माकपा ने मतदाता सूची संशोधन के कार्य को बहुत गंभीरता से लिया है। सभी दलों के नेतृत्व ने अपनी-अपनी स्थानीय इकाइयों को निर्देश दिया है कि जिस दिन अधिकारी आवेदन स्वीकार करेंगे, उस दिन बूथों पर प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed