फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judges exam: Supreme Court notices presence of Delhi judge in hearing terms it as sorry state of affairs Latest news Update

जज परीक्षा: सुनवाई के दौरान जज की मौजूदगी को सुप्रीम कोर्ट ने दुखद बताया, जानिए क्या है मामला

Wed, 01 Dec 2021 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Dec 2021 10:02 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कुछ जजों को अतिरिक्त जिला जज बनने के लिए विभागीय परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने के आदेश में सुधार की मांग की गई है।

विज्ञापन
Judges exam: Supreme Court notices presence of Delhi judge in hearing terms it as sorry state of affairs Latest news Update
supreme court, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान एक न्यायिक अधिकारी की उपस्थित को देखते हुए कहा कि यह वाकई दुखद है। सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कुछ जजों को अतिरिक्त जिला जज बनने के लिए विभागीय परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने के आदेश में सुधार की मांग की गई है। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने दिल्ली के एक न्यायिक अधिकारी से पूछा, आप यहां क्या कर रहे हैं? कोर्ट किस वक्त शुरू हुआ। इस पर न्यायिक अधिकारी ने तपाक से कहा सुबह 10 बजे।

विज्ञापन


पीठ ने कहा अभी 10 बज कर 50 मिनट हो रहे हैं, आप यहां क्या कर रहे हैं। आपको तो अपने कोर्ट में होना चाहिए था। जज ने कहा कि वह कुछ घंटों के लिए छुट्टी पर हैं और तुरंत कोर्टरूम से जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि न्यायिक अधिकारी को इस पर भी कोई पश्चाताप नहीं है और उसने कहा, आपके मामले को एक सक्षम वकील देख रहे हैं। फिर भी आप यहां हैं। यह सिस्टम के लिए शुभ नहीं है। यह वाकई दुखद है। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि जिला जज की एक सीमित प्रतिस्पर्धी परीक्षा में एक सिविल जज को कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed