{"_id":"675c9f8f13fd3de84303b035","slug":"judges-appointment-three-high-courts-will-get-seven-permanent-judges-sc-collegium-recommended-the-appointment-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Judges Appointment: तीन उच्च न्यायालयों को मिलेंगे सात स्थायी न्यायाधीश; SC कॉलेजियम ने नियुक्ति की सिफारिश की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Judges Appointment: तीन उच्च न्यायालयों को मिलेंगे सात स्थायी न्यायाधीश; SC कॉलेजियम ने नियुक्ति की सिफारिश की
Sat, 14 Dec 2024 02:27 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:27 AM IST
सार
भारत के प्रमुख न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सात अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सात अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम में न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल हैं।
इन राज्यों में प्रस्ताव पारित
कॉलेजियम ने 12 दिसंबर को बैठक की और पंजाब, कर्नाटक तथा दिल्ली के उच्च न्यायालयों में सात न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए तीन प्रस्ताव पारित किए। कॉलेजियम ने अतिरिक्त न्यायाधीश हरप्रीत सिंह बराड़ को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने को मंजूरी दी।
कॉलेजियम की मंजूरी
कॉलेजियम ने तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति रामचंद्र दत्तात्रेय हुद्दार, न्यायमूर्ति वेंकटेश नाइक टी. और न्यायमूर्ति विजयकुमार ए. पाटिल की कर्नाटक उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए दो अतिरिक्त न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति शलिंदर कौर और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।