फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judge Pushpa Ganediwala who gave the controversial decision of skin to skin contact resigns

महाराष्ट्र: ‘स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट’ का विवादित फैसला देने वाली जज पुष्पा गनेडीवाला ने दिया इस्तीफा

Sat, 12 Feb 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 02:23 AM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न ही उनकी सेवा में विस्तार किया और न ही उन्हें प्रोन्नति दी।

विज्ञापन
Judge Pushpa Ganediwala who gave the controversial decision of skin to skin contact resigns
जज पुष्पा गनेडीवाला ने दिया इस्तीफा - फोटो : twitter

विस्तार

पोक्सो कानून के तहत यौन उत्पीड़न की विवादित व्याख्या (स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट) करने वाली बॉम्बे हाई कोर्ट की जज पुष्पा गनेडीवाला ने अपना कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया है। इस मामले में उनकी व्याख्या की काफी आलोचना हुई थी। पिछले कुछ महीनों में वह अपने अजीबो गरीब फैसलों को लेकर चर्चा में थीं।

विज्ञापन


जस्टिस गनेडीवाला फिलहाल अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर हाईकोर्ट की नागपुर पीठ की अध्यक्षता कर रही थीं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न ही उनकी सेवा में विस्तार किया और न ही उन्हें प्रोन्नति दी।
विज्ञापन


जनवरी और फरवरी 2021 में विवादित फैसला सुनाने के बाद शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने जस्टिस गनेडीवाला को स्थायी जज बनाने या अतिरिक्त जज के तौर पर एक साल के सेवा विस्तार पर की गई सिफारिशों को वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ था कि जस्टिस गनेडीवाला को 12 फरवरी, 2022 को उनके अतिरिक्त जज के तौर पर कार्यकाल समाप्त होने पर वापस जिला न्यायपालिका में जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर पदावनत किया जा सकता था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।


 दरअसल, जस्टिस गनेडीवाला ने एक विवादित फैसला देते हुए अपने आदेश में कहा था कि किसी हरकत को यौन हमला माने जाने के लिए गंदी मंशा से त्वचा से त्वचा (स्किन टू स्किन) का संपर्क होना जरूरी है। उन्होंने अपने फैसले में कहा कि महज छूना भर यौन हमले की परिभाषा में नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed