फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jud terrorist makki presenting a gun to syed salahuddin for independence of kashmir

हिजबुल-लश्कर दिखे साथ, आंतकी मक्की ने सलाहुद्दीन को तोहफे में दी बंदूक

Mon, 17 Jul 2017 06:42 PM IST
amarujala.com- Presented By- मोहित
amarujala.com- Presented By- मोहित Updated Mon, 17 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
jud terrorist makki presenting a gun to syed salahuddin for independence of kashmir

जमात उद दावा के आतंकी सरगना हाफिज सईद के साले मक्की ने अमेरिका द्वारा हाल ही में इंटरनेशनल आतंकी घोषित किए गए आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को बंदूक भेंट की है। इस दौरान मक्की ने कहा कि यह बंदूक कश्मीर फतह के लिए है।  

विज्ञापन


सलाहुद्दीन ने भारत के खिलाफ सालों पहले से नापाक जंग शुरु की और ऐसा माना जाता है कि वो अक्सर कश्मीर में हिंसा भड़काने की गतिविधियों में भी शामिल रहता है। 
विज्ञापन


बता दें कि कश्मीर में मारे गए आतंकियों की याद में कश्मीर शहीद दिवस मनाया जा रहा है जिसमें जमात उद दावा, हिज्बुल मुजाहिद्दीन और दल्फे पाकिस्तान काउंसिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा से भारत को एक बड़ा कामयाबी हासिल हुई थी। अमेरिका के विदेशी विभाग ने सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी करार दिया था।

जानें सलाहुद्दीन के आतंक की कहानी....

jud terrorist makki presenting a gun to syed salahuddin for independence of kashmir
-71 साल का सलाहुद्दीन पाकिस्तान में बैठ कर कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के काम को संभालता है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कश्मीर के बडगाम से निकले सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान में 28 साल पहले यानि 1989 में पनाह ले ली थी।

-रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी बीवी, 5 लड़के और दो लड़कियां हैं और इनमें से चार बेटों ने सरकारी नौकरियां हासिल की हुई हैं।

-कश्मीर छोड़ने से पहले 1987 में सलाहुद्दीन ने कश्मीर विधानसभा में शामिल होने की कोशिश की और मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट की तरफ से खड़ा हुआ।

-सलाहुद्दीन पर कश्मीर में दंगा भड़काने का आरोप भी 1987 में ही लगा और जब वो दो साल बाद जेल से छूटा तो उसने हिजबुल मुजाहिद्दीन ज्वाइन कर लिया।

-सेना के हाथों मारे गए बुरहान वानी  सलाहुद्दीन के टच में था और उसे सलाहुद्दीन दिशा-निर्देश भी दिया करता था।

-मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और भारत के सबसे बड़ा वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद से भी सलाहुद्दीन के अच्छे संबंध माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed