फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarnath attack by ignoring the threat of Abdul Rehman Makki

मक्की की धमकी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, मिला आतंकी जख्म

Tue, 11 Jul 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Tue, 11 Jul 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Amarnath attack by ignoring the threat of Abdul Rehman Makki
Abdul Rehman Makki - फोटो : social media

आतंकी संगठन जमात उद दावा का सेकेंड कमान अब्दुल रहमान मक्की की धमकी को नजरअदांज करने से अमरनाथ यात्रियों को आतंकी हमले में जान गंवानी पड़ी। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 जून को अब्दुल रहमान मक्की का धमकी भरा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पीएम मोदी को कश्मीर को आजाद करने की बात करते हुए ललकार रहा था। वीडियो में उसने कहा था कि अगर मीडिया चाहे तो कश्मीर को 3 हफ्ते में आजाद किया जा सकता है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उसने कश्मीर में आतंक फैलाने की धमकी दी थी। बता दें कि यह 2008 मुंबई हमले का भी मास्टरमाइंड आरोपी है। इसके साथ ही मक्की हाफिज सईद का खास संबंधी भी है। इस वीडियो के आने के पहले 13 को घाटी में 6 आतंकी हमले हुए थे। हालांकि आशंका जाहिर की जा रही है कि आतंकियों की नजर अमरनाथ यात्रा पर आतंक फैलाने पर लगी थी। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार शाम अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों पर हुए आतंकी हलले में 7 लोग मारे गए और 19 घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 30 जून 2017 को amarujala.com पर प्रकाशित एक खबर में भी एजेंसियों को मिले इनपुट्स का जिक्र किया गया था जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि जुलाई के पहले हफ्ते में हिजबुल के आतंकी अमरनाथ यात्रियों को निशाना बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों को इस बात के इनपुट पहले से थे कि पाकिस्तानी आतंकी सैय्यद सलाहुद्दीन पर कसते अंतरराष्ट्रीय शिकंजे से बौखलाए आतंकी बुरहान वानी की बरसी के पहले अमरनाथ यात्रियों पर हमले की किसी साजिश को बुन रहे हैं। एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक आतंकियों के पाकिस्तान में मौजूद हैंडलरों से हुई बातचीत को सुरक्षा एजेंसियाें ने इंटरसेप्ट किया था। इस दौरान कई संदेश पकड़े गए हैं। इस इनपुट के बाद यात्रा रूट पर सतर्कता बढ़ाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed