फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jp nadda will go to Tripura to resolve problems between BJP and IPFT alliance

राजनीतिक उठापटक : भाजपा और आईपीएफटी गठबंधन के बीच मतभेद को दूर करने त्रिपुरा जाएंगे नड्डा

Sat, 26 Jun 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Jun 2021 03:12 AM IST
सार

त्रिपुरा में भाजपा की सहयोगी आईपीएफटी के नेता और जनजाति कल्याण मंत्री मेवार कुमार जमातिया गठबंधन की पेचीदगी को सुलझाने के लिए हाल में दिल्ली में थे।

विज्ञापन
jp nadda will go to Tripura to resolve problems between BJP and IPFT alliance
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के बीच जारी असंतोष को खत्म करने के लिए जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिपुरा का दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईपीएफटी के सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जल्द ही राज्य का दौरा कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है ताकि सरकार का कामकाज सही गति से चल सके।
विज्ञापन


इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने त्रिपुरा का दौरा कर मौजूदा हालात पर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की प्रतिक्रिया ली थी। त्रिपुरा मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं के बीच आईपीएफटी के सूत्र के अनुसार खाली पड़े चार कैबिनेट पदों में एक पड़ वह दावा कर रही है। सदन में आईपीएफटी के 8 विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि आईपीएफटी को भाजपा के साथ कोई नुकसान नहीं है। कैबिनेट में उनके दो मंत्री हैं। जबकि स्वायत्तशासी जिला परिषद के चुनाव में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

वहीं, आईपीएफटी का कहना है कि एडीसी चुनाव में उसने सीट भले न जीती हो मगर उसे 12 फीसदी मत मिले हैं। गौरतलब है कि आईपीएफटी गृह मंत्रालय की ओर से 2018 में गठित कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के साथ ही राज्य में अनुसूचित जनजातियों की आबादी के मद्देनजर नियुक्ति अभियान चलाने की मांग कर रही है।


राज्य में भाजपा मानिक सरकार के नेतृत्व वाली वामपंथी सरकार को 2018 में हराकर सत्ता पर काबिज हुई थी। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा के 36 और आईपीएफटी के 8 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed