फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda will be elected new BJP President on January 20

20 जनवरी को भाजपा के अध्यक्ष चुने जाएंगे जेपी नड्डा, पीएम-सीएम सहित कई मंत्री होंगे प्रस्तावक

Fri, 17 Jan 2020 06:47 PM IST
संदीप भट्ट शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 17 Jan 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda will be elected new BJP President on January 20

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान की तेजी आने से पहले भाजपा को नया पूर्ण कालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा अध्यक्ष बनना तय है। केवल औपचारिकता भर शेष है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जल्द ही नये अध्यक्ष चुनाव के लिए शेड्यूल जारी होगा। 20 जनवरी को ही नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के अनुसार 20 जनवरी को 10 बजे नामांकन, 12.30 से 1.30 तक नामांकन पत्रों की जांच, 1.30 से 2.30 तक नाम वापसी का शेड्यूल तय किया गया है।
विज्ञापन


यदि चुनाव जरूरी हुआ तो 21.01.2020 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक मतदान होगा। पार्टी ने चुनाव को ध्यान में रखकर ही 20 जनवरी को सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, महासचिवों (संगठन) को भाजपा मुख्यालय बुलाया है। यह तैयारी नये अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद संभालते ही बड़ी चुनौती

भाजपा के नए अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव तैयार खड़ा है। आठ फरवरी को दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।


भाजपा दिल्ली में यह चुनाव बिना किसी चेहरे के लड़ रही है। पार्टी और मतदाताओं के लिए चेहरे के रूप में आकर्षण का मुख्य केन्द्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री और वर्तमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हैं।

20 जनवरी के बाद जगत प्रकाश नड्डा भी प्रमुख चेहरे में शुमार हो जाएंगे। भाजपा यह चुनाव केन्द्र सरकार की नीतियों और दिल्ली में अपने संकल्प पत्र के द्वारा विकास की रूपरेखा पेश करके लडऩे जा रही है।

शांत, सौम्य, कुशल रणनीतिकार हैं नड्डा

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से आते हैं। भाजपा के अनुशासित, शांत, सौम्य स्वभाव के कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। पार्टी के संगठन से लेकर कामकाज के दायित्व पर बारीख निगाह रखने के लिए जाने जाते हैं।

पार्टी के भीतर नड्डा के बारे में आम है कि उनके पास सबको सुनने, सबसे तालमेल बैठाकर चलने और परिणाम देने की क्षमता है। वैसे भी नड्डा भाजपा के लिए उपयुक्त हैं। कम लोगों को पता है कि नड्डा का जन्म पटना(बिहार) में हुआ है। उन्होंने लॉ ग्रेजुएट की डिग्री भी वहीं से पाई है। शुरू से भाजपा के छात्र संगठन से जुड़े रहे हैं। 59 साल के नड्डा 1993 में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़े, जीते।



1994 में विधानसभा के पार्टी के नेता बने और 1998 तक रहे। विभागों के मंत्री रहे। नड्डा केन्द्रीय राजनीति में आए। 2012 में राज्यसभा के सदस्य चुने गए। 2014 में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद उन्हें केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया। इस समय वह भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed