{"_id":"67cd8bf79cbaeb32aa0963be","slug":"jp-nadda-told-the-achievements-of-bjp-in-tripura-said-pm-modi-changed-the-political-culture-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा में जेपी नड्डा ने बताईं भाजपा की उपलब्धियां, कहा- पीएम मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को बदला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा में जेपी नड्डा ने बताईं भाजपा की उपलब्धियां, कहा- पीएम मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को बदला
Sun, 09 Mar 2025 06:09 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:09 PM IST
सार
पिछले तीन लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बढ़ते वोट शेयर का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि सत्ता समर्थक भावना का मतलब है कि लोग खुश हैं और चाहते हैं कि मोदी बार-बार जीतें। भाजपा को 2014 के लोकसभा चुनाव में 17 करोड़ वोट मिले थे। जबकि 2019 के चुनाव में 22 करोड़ वोट मिले। 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 24 करोड़ वोट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
त्रिपुरा में रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : PTI
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को त्रिपुरा में भाजपा सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर रैली में भाग लिया। उन्होंने यहां भाजपा की उपलब्धियां बताईं। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने देश में सत्ता विरोधी भाजपा को सत्ता समर्थक भावना में बदला है।
विज्ञापन
पिछले तीन लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बढ़ते वोट शेयर का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि सत्ता समर्थक भावना का मतलब है कि लोग खुश हैं और चाहते हैं कि मोदी बार-बार जीतें। भाजपा को 2014 के लोकसभा चुनाव में 17 करोड़ वोट मिले थे। जबकि 2019 के चुनाव में 22 करोड़ वोट मिले। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 24 करोड़ वोट तक पहुंच गया। इससे साफ है कि लोग हर बार मोदी जी को अधिक वोटों से आशीर्वाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यूपीए शासन के मुकाबले अब कर हस्तांतरण में पांच गुना इजाफा हुआ है। यूपीए सरकार के दौरान त्रिपुरा को कर में हिस्सेदारी के तौर पर नौ हजार करोड़ रुपये मिलते थे। जो अब बढ़कर 46500 करोड़ रुपये हो गए हैं। इसी तरह अनुदान सहायता 31 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 54 हजार करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अगले दो साल में त्रिपुरा में चार रेलवे स्टेशन अगरतला, उदयपुर, धर्मनगर और कुमारघाट को आधुनिक बनाने का एलान किया। उन्होंने डिजिटलीकरण के लिए भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा ने डिजिटलीकरण को अपनाया है। 29 लाख सरकारी फाइलों का डिजिटलीकरण किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा की जनता बार-बार कमल को और प्रधानमंत्री मोदी और माणिक साहा के नेतृत्व को आशीर्वाद देती है क्योंकि हम जनता के सेवक हैं, हम लोगों की चिंता करते है और हम अंत्योदय के लिए काम करते हैं। हमारी नीतियां सिर्फ कागजों पर नहीं हैं, हमारी नीतियां सचिवालय की फाइलों तक सीमित नहीं हैं, हमारी नीतियां त्रिपुरा की धरती पर आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए हैं। हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं बल्कि सेवा है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन