{"_id":"5d8ef4828ebc3e015a22306d","slug":"jp-nadda-to-pay-tribute-by-tarpan-to-bjp-workers-killed-in-west-bengal-in-political-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए जेपी नड्डा ने किया 'तर्पण'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए जेपी नड्डा ने किया 'तर्पण'
Sat, 28 Sep 2019 11:19 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शनिवार को तर्पण किया। कोलकाता पहुंचे नड्डा के साथ महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल राय और अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
'तर्पण' पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों या रिश्तेदारों-नातेदारों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि इससे भाजपा राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है।
विज्ञापन
भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने कहा 'महालया' पर 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाघबाजार घाट में तर्पण का आयोजन किया गया है, जिस दौरान दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर कर आई है। भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की, जो कि तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम है।