फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagat Prakash Nadda : जेपी नड्डा भाजपा के नए अध्यक्ष, मोदी बोले-स्कूटर पर साथ घूमे

Mon, 20 Jan 2020 05:40 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 20 Jan 2020 05:40 PM IST
खास बातें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले तक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नड्डा इकलौते उम्मीदवार बचे और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बतौर अध्यक्ष उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली विधानसभा चुनाव होगी। 

विज्ञापन
JP Nadda BJP President Profile: BJP chief live updates, narendra modi, amit shah
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा - फोटो : BJP Twitter

लाइव अपडेट

05:24 PM, 20-Jan-2020
  • प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी पार्टी के काम करने की संस्कृति के बारे में बात की और बताया कि कैसे हम एक-दूसरे से अलग हैं। हम सिर्फ हमारे सिद्धांतों में ही अलग नहीं हैं बल्कि इनके परिणाम भी अलग-अलग आते हैं : नड्डा
  • मुझ जैसा एक पार्टी कार्यकर्ता गांव से आता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है, यही भाजपा की खासियत है।
  • हम अभी रुकने वाले नहीं हैं। अभी कुछ राज्य बचे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी पहुंच वहां तक भी पहुंचे। 
  • आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं, जो भारत की सत्ता पर काबित है। हमारे पास सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हैं। 
     
05:12 PM, 20-Jan-2020
भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेपी नड्डा सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे खुशी है कि लंबे समय तक अमित भाई के साथ काम करने का मौका मिला है। नेतृत्व मेरे साथ और आप जैसे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं, मैं पूरी ताकत के साथ काम करूंगा। विश्वास और सहयोग के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 
  • निर्विरोध चुने जाने के लिए मुझे जो काम करने का अवसर दिया है, इसके लिए प्रदेश की सभी इकाइयों को धन्यवाद देता हूं।
  • दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के काम को संभालने का और इसको आगे ले चलने का जो उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है उसका मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। 
     
विज्ञापन
05:08 PM, 20-Jan-2020
  • विपक्ष को जनता ने नकार दिया है और अब उन्होंने झूठ और भ्रम को हथियार बना लिया है।
  • हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है। 
  • जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण इस दल का जन्म हुआ है, उसे पूरे किए बिना चैन से बैठना नहीं है। 
  • भाजपा की विशेषता रही है कि पार्टी चले लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार को मजबूती मिलती रहे। हमें एक सुचारू रूप से चलने वाली व्यवस्था से जुड़ने वाले दल की तरह आगे बढ़ना चाहिए। 
  • हिमाचल के लोगों को लगता होगा कि हिमाचल का एक बेटा आज बीजेपी का अध्यक्ष बना है लेकिन नड्डा जी पर जितना हक हिमाचल का है, उतना ही बिहार का भी है। उनकी पढ़ाई बिहार में हुई। नड्डा जी का अधिकतर समय बिहार में बीता है, इसलिए बिहार पर उनका ज्यादा अधिकार है। 
  • राजनीतिक दलों के लिए चुनाव अब लगातार चलने वाली प्रक्रिया हो गई है। अकेले में तो सब दल बोलते हैं कि बार-बार चुनाव, लेकिन जब एक सामूहिक स्टैंड लेना होता है तो हर एक को कुछ न कुछ कठिनाई आती है। 
  • नड्डा जी का नेतृत्व हमें नई प्रेरणा और ऊर्जा देगा और हम सब कार्यकर्ताओं का काम है कि नड्डा जी यशस्वी हो। नड्डा जी जो भी चाहें, हम उसे पूरा करके दें। 
  • जनता ही हमारी ताकत है। उसी शक्ति ने पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी को बहुमत दिया और फिर उससे भी ज्यादा बहुमत देकर चुना।
मोदी-मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने जेपी नड्डा को बधाई देकर अपना भाषण खत्म किया। 
05:00 PM, 20-Jan-2020
  • अमित भाई का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। उनका कार्यकाल असाधारण रहा है।  : पीएम मोदी 
  • नड्डा जी पुराने दोस्त हैं...वह एक ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने आगे आकर जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया। 
  • मैंने नड्डा जी को काफी अच्छा काम करते देखा है। 
  • मेरा सौभाग्य रहा है कि यहां मौजूद सभी नेताओं के साथ मुझे काम करने का मौका मिला। मैंने उनकी उंगली पकड़कर सीखा है।
  • संघर्ष और संगठन इन पटरियों पर हमारी पार्टी चलती रही है। देशहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना, संगठन को बढ़ाना, कार्यकर्ता का विकास करना ये पार्टी का उद्देश्य है, लेकिन सत्ता में रहते हुए दल को चलाना ये अपने आप में बड़ी चुनौती होती है: पीएम मोदी
  • शुरू से ही पार्टी का स्वभाव रहा कि हॉरिजेंटली पार्टी का जितना विस्तार हो, वो करेगी और कार्यकर्ता का वर्टिकल विस्तार होता रहे, उसी परंपरा के कारण भाजपा को नई-नई पीढ़ी मिल रही है। जो पार्टी को आगे बढ़ाने में सफल होती है।
04:46 PM, 20-Jan-2020
भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन: पार्टी का विस्तार होते रहना चाहिए। भाजपा के साथ नहीं पीढ़ियां जुड़ती जा रही हैं। भाजपा अपने मूल्यों और आदर्शों पर आगे बढ़ी। भारत में चुनाव लगातार चलने वाली राजनीतिक प्रक्रिया है। भाजपा मर्यादा का पालन करती है और करेगी। सत्ता में रहकर पार्टी को चलाना मुश्किल काम है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कभी हम एक ही स्कूटर पर बैठकर काम करते थे। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राजनीति में जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हम चले थे, जिन आदर्शों, मूल्यों के लिए 4-5 पीढ़ियां खप गईं, उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर और राष्ट्र की आशा-आकांक्षों को लेकर भाजपा ने अपने आप को ढाला, अपना विस्तार किया।
 
04:09 PM, 20-Jan-2020
पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। अमित शाह और जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित। 

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा- हमारे लिए आज गर्व और खुशी का दिन। भाजपा वंशवाद के आधार पर नहीं चलती। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐसे राज्यों में भी सरकार बनाई जहां उम्मीद नहीं कर सकती थी। नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी को नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं। मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम परिश्रम की पराकाष्ठा के लिए खुद को तैयार करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:02 PM, 20-Jan-2020
जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष। अमित शाह की मौजूदगी में संभाली कमान।  
 

 
04:00 PM, 20-Jan-2020
भाई से की मुलाकात 

जेपी नड्डा ने अपने भाई से दिल्ली मुख्यालय में मुलाकात की। उन्हें निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुना गया है।
 
 
03:06 PM, 20-Jan-2020

थोड़ी देर में भाजपा कार्यालय पहुचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले हैं जहां वे जेपी नड्डा को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं देंगे। वे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। 
02:43 PM, 20-Jan-2020

भाजपा नेताओं ने नड्डा की सराहना की

भाजपा नेताओं ने सोमवार को जे पी नड्डा की सादगी की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और उनके नेतृत्व में पार्टी अच्छा काम करेगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा एक प्रेरक कार्यकर्ता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नेता ने एक उत्कृष्ट संगठनात्मक नेता के रूप में काम किया, चाहे एबीवीपी हो या भाजपा की युवा इकाई। यही नहीं वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान सफल स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि नड्डा शाह के नेतृत्व में पार्टी को मिली बड़ी सफलताओं को आगे बढ़ायेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि शाह के नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत स्थिति में है और नड्डा भविष्य में भाजपा के लिए और अधिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। एक अन्य केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नड्डा की सादगी के लिए उनकी प्रशंसा की।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने भी सादगी के लिए नड्डा की सराहना की और विश्वास जताया कि शाह के नेतृत्व में आया स्वर्ण युग जारी रहेगा।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed